अमेजन इंडिया ने भारत में लॉन्च किया Alexa-powered ‘Echo Input, जानें खासियत
ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया काफी भरोसेमंद साइट है। लोग इस साइट से शॉपिंग करना काफी पसंद करते हैं। अमेजन ने भारत में हाल ही में कुछ प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया था। जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। अब कंपनी ने अपने Alexa-powered 'Echo Input' को भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें, यह एक ऑडियो कास्टिंग डिवाइस है।

जिसे आप अपने मौजूदा स्पीकर से 3.5mm audio cable और ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहक Echo Input को अमेजन इंडिया की साइट से खरीद सकते हैं। हालांकि आप इको इनपुट को ऑफलाइन चैनल क्रोमा, विजय सेल्स और दूसरे स्टोर्स के जरिए भी खरीद सकते हैं।
कंपनी ने Echo Input को 2,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। डिवाइस की खासियत की बात करें तो, इसमें चार माइक्रोफोन को जोड़ा गया है। जिससे यूजर्स कनेक्टिड स्पीकर पर म्यूजिक प्ले करने के लिए एलेक्सा से बातचीत कर सकते हैंं। डिवाइस में दिया गया माइक्रोफोन यूजर्स के कमांड को पूरा करता है।
Alexa-powered 'Echo Input' फीचर्स
यह दिखने में एक छोटा सा डिवाइस है। जो 12.5mm की थिकनेस के साथ आता है। यूजर्स इसका इस्तेमाल एलेक्सा ऐप की मदद से कर सकते हैं। बता दें, एलेक्सा ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों ही डिवाइस के लिए उपलब्ध है। बता दें, इको इनपुट में आपको अमेजन प्राइम म्यूजित, सावन और TuneIn जैसी सुविधा भी पेश कराता है।
अमेजन इंडिया ने अपने डिवाइस के बारें में बात करते हुए बताया कि अगर कंज्यूमर Echo Input के साथ Bose, JBL और UE Boom के स्पीकर एकसाथ खरीदते हैं तो उन्हें 2,999 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। जो ग्राहक के लिए काफी फायदे की डील साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








