Home
News

Apple iPhone पर अभी मिल रहा है 9500 रुपए का डिस्काउंट

By Neha

फेस्टिव सीजन खत्म हो चुका है, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कई ई कॉमर्स वेबसाइट अभी भी अपने कस्टमर्स को किफायती दामों पर प्रॉडक्ट उपलब्ध करा रही हैं। अगर आप अपने लिए आईफोन लेने का सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए बिल्कुल सही है। पॉपुलर ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया ने अपने कस्टमर्स के लिए iPhone Fest का आयोजन किया है। अमेजन के इस iPhone Fest में ग्राहकों को आईफोन की खरीदारी पर डिस्काउंट और कई ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में।

Apple iPhone पर अभी मिल रहा है 9500 रुपए का डिस्काउंट

अमेज़न iPhone Fest में आईफोन 7 और आईफोन Se पर डिस्काउंट दे रही है। फ्लेट डिस्काउंट के अलावा इन आईफोन पर अमेजन एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। आईफोन 7 32 जीबी वेरिएंट को 41,999 रुपए में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 49,000 रुपए है। आईफोन 7 128 जीबी वेरिएंट को 51,999 रुपए में खरीद सकते हैं, इसका मार्केट प्राइस 58000 रुपए है।

आईफोन 7 का 256 जीबी वेरिएंट 53,999 रुपए में उपलब्ध है, जबकि इसकी एक्चुअल प्राइस 74,000 रुपये है। इसके साथ ही आईफोन एसई 32 जीबी को इस सेल में छूट के साथ 19,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 26,000 रुपए है। अगर आप पहले से ही आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अमेजन पर आप इसे एक्सचेंज कर 9,500 रुपए तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

अमेजन अपने ग्राहकों को कुछ स्पेशल ऑफर भी दे रही है, जिसमें एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी पर 2000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को छह महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिलेगा। अमेजन आईफोन 7 ही नहीं, बल्कि आईफोन 6, आईफोन 6एस, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस भी डिस्काउंट दे रही है।

इसके अलावा 6 नवंबर को अमेज़न इंडिया पर iPhone X का लिमिटेड स्टॉक भी होगा, जहां आप इसे नो कॉस्ट ऑन ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon India Offering Discounts on iPhones in iPhone Fest. More dxetail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X