Amazon करने वाला है आने वाले हफ्तों में करीब 18000 लोगों की छंटनी

Amazon Layoff: कुछ समय पहले ही अमेज़न ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी जिसके बाद अमेज़न द्वारा यह भी ऐलान किया गया था कि नए साल में वह और कर्मचारियों की छंटनी करेगा और अब इस बात पर अमेज़न के CEO ने गुरुवार को ठपा लगा दिया है। आने वाले समय में होने वाली छंटनी ऐलान करते हुए, सीईओ एंडी जेसी ने अपने कर्मचारियों को मैसेज में कहा कि "अनसर्टेन इकॉनमी" के कारण, कंपनी अब एक बार फिर से छंटनी की योजना बना रही है। अमेज़न कर्मचारियों को 18 जनवरी से मेल के माध्यम से सूचित करेगा। जबकि छंटनी विभागों में की जाएगी, यह कंपनी के अमेज़न स्टोर्स और PXT आर्गेनाइजेशन पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालेगा।
कोविड में मिला था कई लोगो को रोजगार
टेक कंपनियां 2023 आने वाली आर्थिक मंदी की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही अमेज़न और सेल्सफोर्स दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कोविड महामारी के दौरान बहुत तेजी से कर्मचारियों को काम पर रखा था क्योंकि उपभोक्ता बाहर जाएं बिना ही ऑनलाइन ऑर्डरिंग पर पूरी तरह निर्भर हो गए थे। कंपनी ने थर्ड क्वार्टर के अंत में 1.54 मिलियन लोगों को रोजगार दिया था।
भारत में बंद Amazon होलसेल डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस
इसके साथ ही ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी Amazon भारत में अपना होलसेल डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस बंद कर दिया है। साथ ही आपको बता दें यह तीसरा बिज़नेस है जिसे कंपनी 2022 में भारत में बंद कर चुकी है। बिज़नेस कर्नाटक के तीन शहरों में होता है: बेंगलुरु, हुबली और मैसूर। Amazon डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) ईकॉमर्स मार्केटप्लेस Amazon बिजनेस से अलग है, जो थर्ड पार्टी के विक्रेताओं के साथ मार्केटप्लेस मॉडल पर काम करता है।
अमेज़न इंडिया ने साल के अंत तक अपने food delivery business को बंद करने का फैसला किया था। इससे पहले कंपनी कहा था कि वह अपने एडटेक बिजनेस अमेजन एकेडमी को बंद कर रही है। Amazon ने अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स को बताया कि वह 29 दिसंबर, 2022 से सेवाएं बंद दी थी । जबकि Amazon इंडिया मार्केटप्लेस, Amazon Seller Services, FY22 में घाटे को लगभग 23% घटाकर 3,649 करोड़ रुपये करने में सफल रहा था, इसके अन्य दो व्यवसायों - Payments और Logistics - पर घाटा बढ़ गया है।


Click it and Unblock the Notifications








