दीवाली से पहले Amazon पर MacBook Air M4 पर ₹18,900 की बड़ी छूट, जानिए कैसे मिलेगी यह डील!
अगर आप लंबे समय से Apple MacBook खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपके लिए सबसे बेहतरीन मौका आ गया है। Apple का MacBook Air M4, जो इसी साल लॉन्च हुआ था, अब Amazon India पर करीब ₹18,900 की जबरदस्त छूट के साथ मिल रहा है। इस डील के बाद यह MacBook Air M4 बाजार में सबसे वैल्यू-फॉर-मनी Apple लैपटॉप्स में से एक बन गया है।

MacBook Air M4 पर बंपर ऑफर
13-इंच MacBook Air M4 की लॉन्च कीमत ₹99,900 थी। फिलहाल Amazon पर यह सिर्फ ₹83,990 में लिस्टेड है- यानी ₹15,910 का डायरेक्ट डिस्काउंट। इसके अलावा, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3,000 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
इस तरह इसकी इफेक्टिव कीमत ₹80,990 हो जाती है।खरीदार चाहें तो इसे ₹4,072 प्रतिमाह की EMI पर भी खरीद सकते हैं, जो 24 महीने तक उपलब्ध है।
MacBook Air M4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Apple का यह M4-पावर्ड MacBook Air अब तक के सबसे एफिशिएंट और पावरफुल लैपटॉप्स में गिना जा रहा है।
यह 13-इंच और 15-इंच दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
डिस्प्ले: Liquid Retina Display जो 500 निट्स ब्राइटनेस, बेहतरीन कलर और शार्प कॉन्ट्रास्ट प्रदान करती है।
डिजाइन: एल्यूमिनियम यूनिबॉडी स्ट्रक्चर के साथ आता है, जिसमें MagSafe चार्जिंग और दो Thunderbolt पोर्ट्स मिलते हैं।
कैमरा: 12MP सेंटर स्टेज कैमरा, जो वीडियो कॉल के दौरान अपने आप फ्रेम एडजस्ट करता है।
परफॉर्मेंस: M4 चिप पिछले M3 की तुलना में तेज और ज्यादा एफिशिएंट है।
बैटरी: कंपनी के मुताबिक, 18 घंटे तक का बैकअप प्रदान करती है।
AI और Siri में अपग्रेड
नया MacBook Air M4 अब और भी स्मार्ट बन गया है। इसमें ChatGPT-पावर्ड असिस्टेंस और AI-ड्रिवन राइटिंग टूल्स दिए गए हैं। साथ ही Siri अब वॉइस और टेक्स्ट दोनों मोड्स में सहज रूप से स्विच कर सकती है।
क्यों खरीदें ये लैपटॉप?
स्लिम डिजाइन, लंबी बैटरी, और AI फीचर्स से लैस यह MacBook Air M4 न सिर्फ काम और स्टडी के लिए, बल्कि फोटो एडिटिंग, वीडियो रेंडरिंग और गेमिंग जैसी गतिविधियों के लिए भी शानदार विकल्प है।


Click it and Unblock the Notifications








