अब केवल 10 मिनट में आपके घर पहुंचेगा सामान!, जानें क्या है Amazon की नई सर्विस और कब होगी लॉन्च?
भारत में क्विक ई-कॉमर्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कई कंपनियां इस मार्केट से कदम से कदम मिलाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon एक बेहतरीन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के रूप में जाना जाता है।
ये प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को सभी तरह के आइटम्स एक ही जगह पर उपलब्ध करवाता है। लेकिन अब ये कंपनी कुछ अलग हटकर करने की दिशा में अपने कदम बढ़ा रही है। सामने आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी भारत में क्विक ई-कॉमर्स सर्विस शुरू करने की प्लानिंग कर रही है।

अमेजन कंपनी अपनी इस क्विक सर्विस को Tez नाम से लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सर्विस ग्राहकों को केवल 10 मिनट में सामान डिलीवर करने की सुविधा देगी। अभी तक 10 मिनट की सर्विस हमें Blinkit और Zepto जैसे प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलती है। आइए इस सर्विस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
हालांकि, कंपनी की तरफ से इस सर्विस को लेकर ना तो कोई घोषणा की गई है और ना ही कोई जानकारी सामने आई है। लेकिन इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि अमेजन अपना नया वेंचर शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है, जिसके तहत कंपनी अपनी क्विक सर्विस पेश कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, इसका कोडनेम Tez रखा गया है, लेकिन कंपनी इसी नाम से अपनी इस सर्विस को शुरू करें, ऐसा जरूरी नहीं है।
कब से शुरू हो सकती है सर्विस
रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी की नई सर्विस को नए नाम से मौजूदा ऐप्स का पार्ट बनाया जा सकता है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपनी इस फास्ट डिलीवरी सर्विस को चुनिंदा शहरों में दिसंबर 2024 या फिर अगले साल 2025 के प्रांरभ में शुरू कर सकती है। अगर कंपनी इस सर्विस को लेकर आती है, तो इससे लोगों को Amazon पर अपना शॉपिंग एक्सपीरियंस और फास्ट करने में मदद मिलेगी।
Blinkt, Swiggy Instamart जैसे प्लेटफॉर्म को मिलेगी टक्कर
ऐसा माना जा रहा है कि अगर अमेजन कंपनी अपनी इस सर्विस को शुरू करती है, तो इससे वर्तमान में मौजूद फास्ट डिलीवरी ऐप्स जैसे Blinkt, Swiggy Instamart और Zepto जैसे प्लेटफॉर्म को कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसके अतिरिक्त, इस सर्विस के लिए कंपनी नए कर्मचारियों की हायरिंग भी कर सकता है। फिलहाल, कंपनी की तरफ से इस क्विक सर्विस की ऑफिशियल जानकारी सामने आने का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications