घर लॉक होने पर अब नहीं लौटेगा ऑनलाइन ऑर्डर किया सामान
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो आपने कम से कम एक बार तो ये एक्सपीरियंस किया होगा कि ऑनलाइन ऑर्डर किया सामान डिलिवरी के लिया आया, लेकिन उस समय या तो आप ऑफिस में थे, या रास्ते में थे या घर से कहीं बहुत दूर। ऐसे में डिलिवरी बॉय आपका सामान वापिस ले जाता है। ऑनलाइन ऑर्डर किए सामान का वापिस हो जाना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

अब अमेजन ने आपकी इस मुश्किल का हल निकाला है। अदअसल अमेज़न ने 'Amazon key' नाम की एक सर्विस शुरू की है। इस सर्विस में कंज्यूमर के घर के बाहर होने पर डिलिवरी बॉय स्मार्ट की से घर का ताला खोलकर सामान घर के अंदर रख देगा।
डिलिवरी बॉय घर का लॉक खोलने के पहले घर के मालिक से परमिशन लेगा और इसके बाद आपका सामान घर के अंदर पहुंचा दिया जाएगा। स्मार्टलॉक एक खास तरह का उपकरण होता है, जो इंटरनेट कनेक्टेड क्लाउड camera से जुड़ा होता है। ऐप के जरिए डिलिवरी बॉय गेट अनलॉक करेगा और लाव ऑप्शन के जरिए आप डिलिवरी बॉय की एक्टिविटी भी देख सकेंगे।
ये सुविधा फिलहाल अमेरिका में उन कस्टमर्स के लिए शुरू की गई है, जो अपने घर को लॉक करने के लिए स्मार्ट लॉक का प्रयोग करते हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications