Home
News

Amazon का नया Alexa+ AI असिस्टेंट, सिर्फ बोलकर होंगे सारे काम; कमाल के फीचर्स से है लैस

Amazon ने अपने 2025 डिवाइसेज एंड सर्विसेज इवेंट में Alexa+ AI को पेश किया है, जो पॉपुलर AI असिस्टेंट का अगला वर्जन है। जेनरेटिव AI-पावर्ड एलेक्सा+ को पहले से काफी बेहतर बनाया गया है।

इसे पर्सनलाइज्ड और ज्यादा बेहतर बातचीत के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें AI फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे और भी इंटरेस्टिंग बना देते हैं। एलेक्सा+ में कैसी खूबियां दी गई हैं और इसकी कीमत कितनी है। सब यहां बताने वाले हैं।

Amazon ने पेश किया नया जेनरेटिव AI असिस्टेंट

एलेक्सा+ के स्पेसिफिकेशन

एलेक्सा+ अमेजन बेडरॉक के लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs) पर बेस्ड है। यह एक साथ 10,000 हजार से भी अधिक डिवाइस और सर्विसेज के बीच टास्क को आसानी से हैंडल कर सकता है, जो इससे पहले नहीं होता था। इसमें कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बहुत खास बना देते हैं।

स्मार्ट होम कंट्रोल- Philips Hue, Roborock के साथ काम करता है।

रिजर्वेशन- ओपनटेबल और Vagaro के जरिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है।

म्यूजिक- अमेजन म्यूजिक, स्पॉटिफाई, एपल म्यूजिक और iHeartRadio से म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।

ग्रोसरीज- अमेजन फ्रेश, व्होल फूड्स, ग्रेहब और उबर ईट्स से ऑर्डर कर सकते हैं।

मजबूत सिक्योरिटी- Ring के जरिए दरवाजे पर किसी के आने की सूचना देता है।

एलेक्सा+ में एजेंटिक कैपिसिटी भी हैं, जो इसे खुद से ही पूरा काम करने के लिए कैपेबल बना देती हैं। उदाहरण के लिए, यह Thumbtack पर सर्विस प्रोवाइडर ढूंढकर ओवन रिपेयर बुक कर सकता है और आपको बता सकता है।

पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस

एलेक्सा+ आपकी पसंद को सीखता है और फिर उसी के आधार पर आपकी जरूरूतों का ख्याल रखता है। आप इसे फैमिली रेसिपी और कोई खास डेट के बारे में भी सिखा सकते हैं। मिसाल के तौर पर, यह आपके परिवार की खाने की जरूरतों के अनुसार रेस्टोरेंट के बारे में बता सकता है।

स्मार्ट होम मैनेजमेंट

60 करोड़ से अधिक एलेक्सा डिवाइसों के साथ एलेक्सा+ स्मार्ट होम एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। यह आपके Fire TV को सेटअप कर सकता है। एलेक्सा+ एपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर अवेलेबल है।

स्मार्ट होम इंटीग्रेशन

  • वॉइस कमांड से रूटीन बनाना।
  • कमरों के बीच म्यूजिक ट्रांसफर करना।
  • Prime Video पर खास सीन तक पहुंचना।
  • Ring कैमरा इवेंट्स का समरी देना।

Alexa+ AI की कितनी है कीमत?

एलेक्सा+ की कीमत 19.99 USD (लगभग 1,747 रुपये) प्रति महीना है, लेकिन अमेजन प्राइम मेंबर्स को यह फ्री मिलेगा। यह आने वाले हफ्तों में अमेरिका में रोल आउट होगा, शुरूआत Echo Show 8, 10, 15 और 21 डिवाइस से होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon unveils Alexa+ AI assistant powered by generative AI all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X