Home
News

Amazon का नया Kindle Oasis हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Instagram के सामने फ्लॉप हुआ Amazon Spark, दो साल में ही हो गया बंदई-कॉमर्स साइट अमेजन अपनी बेस्ट सर्विस और प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। कंपनी का ई-बुक रिडर Kindle सभी को काफी पसंद आता है। बता दें, इस बार Amazon India ने भारत में Kindle का नया वेरिएंट Kindle Oasis भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने Kindle Oasis को दो वेरिएंट के साथ पेश किया है।

Amazon का नया Kindle Oasis हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

कीमत की बात करें तो Kindle Oasis के 8GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 21,999 रुपये और 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 28,999 की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें, कंपनी का 8GB वाला वेरिएंट Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आता है, वहीं दूसरे वेरिएंट में Wi-Fi के साथ 4G कनेक्टिविटी भी दी गई है। Oasis को Graphite और Jazzy Champagne Gold कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।

Kindle Oasis स्पेसिफिकेशन

Kindle Oasis को 7-इंच की ग्लेयर फ्री डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें, कंपनी ने अपने डिवाइस की डिस्प्ले के फ्रंट की लाइट को एडजेस्टेबल बनाया है, जिसे Oasis रिडर्स अपनी पसंद के मुताबिक कूल और वार्म कर सकते हैं। बता दें, कंपनी ने अपने 10th जेनेरेशन Kindle में कलर टेंप्रेचर को शेड्यूल फीचर को भी पेश किया है।

अमेजन डिवाइस इंडिया के प्रमुख पराग गुप्ता ने नए Oasis के बारें में बात करते हुए कहा कि ये डिवाइस यूजर्स को शानदार रिडिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही इस डिवाइस के फ्रंट लाइट को रिडर्स एडजेस्ट कर सकते हैं इसके साथ ही रिडर्स डिस्प्ले की लाइट को वार्म टोन को दिन या रात, इंडोर या आउटडोर यूज के दौरान चेंज कर सकते हैं।

वहीं, कंपनी ने नए लॉन्च हुए Oasis में नेक्स्ट जेनेरेशन के e-ink टेक्नोलॉजी को भी पेश किया है। इसी के साथ Amazon का दावा है कि इसकी मदद से रिडर्ज पेज पर लिखे टेक्स्ट को पहले से जल्दी पढ़ पाएंगे। Oasis डिवाइस IPX8 IPX8 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे डस्ट और वाटर प्रूफ बनाने में मदद करता है।

अमेजन पहले तीन महीने Kindle Unlimited का सब्सक्रिप्शन 2 रुपये में उपलब्ध करा रहा है। हालांकि तीन महीने बाद Oasis यूजर्स अमेजन की लाइब्रेरी में मौजूद किताबों को Kindle Unlimited सब्सक्रिप्शन पर 169 रुपये हर महीने पर एक्सेस कर सकते हैं। बता दें, अगर कोई ग्राहक नए Kindle Oasis को प्री-ऑ़र्डर करता है तो उसे दूसरा Kindle Oasis खरीदने पर 00% (500 रुपये तक) का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
E-commerce site Amazon is known for its best service and products. The company's e-book reader Kindle is very much like everyone. Let's say, this time Amazon India has also launched Kindle Oasis, a new variant of Kindle in India. The company has introduced its Kindle Oasis with two variants.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X