Amazon Mega Electronics Days Sale में इन गैजेट्स पर पाएं 80% तक की छूट, यहां देखें लिस्ट
Amazon Mega Electronics Days Sale: अमेजन इंडिया पर एक बार फिर सेल की शुरूआत हो चुकी है। Amazon Mega Electronics Days सेल में ग्राहकों को भारी भरकम छूट के साथ Sony, Dell और Samsung सहित कई अन्य ब्रांड्स के हेडफ़ोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और अन्य गैजेट्स पर 80% तक की छूट दी जा रही है। यह सेल अगले 18 अप्रैल तक चलेगी।
लैपटॉप पर ऑफर- HP Victus गेमिंग लैपटॉप को 67,990 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको 16GB रैम, 512GB एसएसडी और 12वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5-12450H, 4GB आरटीएक्स 3050 जीपीयू के साथ आएगा।

Acer एस्पायर लैपटॉप को 31,990 रुपये में लिया जा सकेगा। इसमें लाइट 12वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i3-1215U, 8GB रैम/512GB स्टोरेज के साथ आएगा।
Lenovo आइडियापैड गेमिंग 3 को 64,790 में खरीदा जा सकता है। इसमें 8GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ AMD Ryzen 7 6800H मिलेगा।

Dell G15-5530 गेमिंग लैपटॉप को 79,990 रुपये में घर ला सकते हैं। इसमें 16GB रैम, 1TB SSD, इंटेल कोर i5-13450HX प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा अन्य कई ब्रांड के लैपटॉप पर भी बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
स्मार्टवॉच पर ऑफर- Noise नॉइज़ पल्स 2 मैक्स ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच को इस सेल में महज 1,199 रुपये में खरादी जा सकेगा। वहीं boAt लूनर लिंक ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच को 1,299 रुपये कीमत, Amazfit Pop 3S स्मार्टवॉच को 3,999 रुपये कीमत, नॉइज़ ट्विस्ट प्रो स्मार्टवॉच को 1,699 रुपये, फायर-बोल्ट एस्टेरॉयड को 1,699 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी वॉच4 क्लासिक ब्लूटूथ को 9,999, सैमसंग गैलेक्सी वॉच4 क्लासिक एलटीई को 10,999 रुपये, ऐप्पल वॉच सीरीज़ 9 (पीएस 41 मिमी)स्मार्टवॉच को 41,900 रुपये और ऐप्पल वॉच अल्ट्रा (जीपीएस + सेल्युलर 49 मिमी) को 69,990 कीमत में खरीदा जा सकेगा।
ईयरबड्स पर डिस्काउंट- Noise बड्स VS104 ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स को 999 रुपये, बोल्ट ऑडियो K40 ट्रू वायरलेस इन-ईयर ईयरबड्स को 1,199 रुपये, अमेजन बेसिक्स ट्रू वायरलेस इन-ईयर ईयरबड्स विद माइक को 899 रुपये, फास्ट्रैक Fpods FX100 ब्लूटूथ TWS इन-ईयर ईयरबड्स को 899 रुपये और जेबीएल वेव फ्लेक्स इन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स TWS को 2,998 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
टैबलेट पर डिस्काउंट- इसके अलावा आप इस सेल से Honor Pad 8 (32GB/ वाई-फाई) को 8,999 रुपये, सैमसंग गैलेक्सी टैब S9 FE (128GB/वाई-फाई) को 34,999 रुपये, सैमसंग गैलेक्सी टैब S6 लाइट (64GB/वाई-फाई) को 21,499 रुपये , लेनोवो टैब एम10 एफएचडी प्लस (थर्ड जेनरेशन) (128जीबी / वाई-फाई) को 12,999 रुपये और Xiaomi Pad 6 (128GB/ वाई-फाई) को 25,999 में खरीदा जा सकेगा।
ऑफर डिटेल- इस सेल में ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1250 रुपये की इस्टेंट छूट, HDFC बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 5,000 रुपये की तत्काल छूट, J&K बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड लेनदेन पर 1,000 रुपये की तत्काल छूट, SBI बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन पर 2500 रुपये की तत्काल छूट, वन कार्ड क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन के साथ 3,750 रुपये की इंस्टेंट छूट, HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन पर 2000 रुपये की तत्काल छूट का लाभ लिया जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








