Amazon Mega Electronics Days Sale लाइव, लैपटॉप सहित इन प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट
Amazon Mega Electronics Days Sale 2024: फ्लिपकार्ट के बाद अब अमेजन पर भी Mega Electronics Days सेल शुरू हो चुकी है। जिसमें ग्राहक 80 प्रतिशत तक के डिस्काउंट के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स खरीद सकेंगे।
सेल में लैपटॉप्स, हेडफोन, साउंडबार और स्मार्टवॉच पर बंपर छूट ऑफर की जा रही है। तो आइए आपको आगे इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल बताते हैं।

आपको बता दें, अगर कस्टमर ICICI क्रेडिट कार्ड धारक हैं, तो वह इस सेल में 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकता है। इसके साथ ही HSBC, वन क्रेडिट कार्ड यूजर, बंधन बैंक, BOB कार्ड धारक भी 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट लाभ ले सकते हैं।
अगर आप इस वक्त अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए लैपटॉप (laptops) लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सबसे उचित समय हो सकता है। अमेजन सेल के तहत कई बड़े कंपनियों के लैपटॉप पर भारी भरकम छूट मिल रहा है। लैपटॉप के कुछ डील्स हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

Lenovo IdeaPad Slim 3 12th Gen Intel Core i3 15.6 इंच- इस लैपटॉप को सेल में 34% का डिस्काउंट के साथ 33,200 में उपलब्ध कराया गया है। वैसे इसकी MRP 50,290 रुपये है। इसके साथ ही इस पर 2000 रुपये का बैंक ऑफर और 11950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
Dell Inspiron 3520 Laptop, Intel Core i3 इंच- इसके अलावा डेल के इस लैपटॉप को 26% डिस्काउंट के साथ 36,580 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसकी सही कीमत 49,318 रुपये है। इसके साथ ही इस लैपटॉप पर 1500 रुपये का बैंक ऑफर और 11950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।

Dell 15 Laptop, Intel 12th Gen Core i3- डेल के इस लैपटॉप को 27% का डिस्काउंट के साथ सेल में 48,692 रुपये के बजाय महज 35,490 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही इस पर 11950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर औऱ 2000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिल रहा है।
इसके साथ ही आप इस सेल में boAt Wave Style Call Smart Watch को कीमत के काफी किफायती दाम 1,099 रुपये में खरीद सकते हैं। इस वॉच में आपको एडवांस Bluetooth calling के साथ कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स मिलेंगे।
साथ ही JBL Wave Flex In-ear Earbuds को आप अमेजन इलेक्ट्रॉनिक सेल के तहत 2,999 रुपये में अपने घर ला सकते है।


Click it and Unblock the Notifications








