Amazon Moto Fest: इन स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ऑफर्स
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया ने मोटोरोला कंपनी के साथ मिलकर Amazon Moto Fest का आयोजन किया है। इस फेस्ट में मोटो के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अमेजन का ये मोटो फेस्ट सिर्फ तीन दिनों के लिए 13 से 15 फरवरी तक चलेगा।
यूजर्स सिर्फ लिमिटेड पीरियड में ही अमेजन से मोटो हैंडसेट को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। बता दें कि अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट भी मोटो स्मार्टफोन पर डिस्काउंट पेश कर रहा है, लेकिन अमेजन मोटो फेस्ट में इन स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के साथ कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

13 फरवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले अमेजन मोटो फेस्ट में Moto G5s Plus, Moto G5 Plus और Moto G5 स्मार्टफोन पर बेस्ट डील ऑफर की जा रही हैं।
Moto G5 Plus (डिस्काउंट 5,549 रुपए)
मोटो जी5 प्लस के 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ फाइन गोल्ड वेरिएंट को अमेजन से 11,450 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं इस फोन के ल्यूनर ग्रे कलर वेरिएंट को 13,299 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन की मार्केट वैल्यू 16,999 रुपए है।
Moto G5 (डिस्काउंट 3,000 रुपए)
अगर आप अपने लिए बजट कैटेगिरी में स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Moto G5 आपके लिए बेस्ट चॉइस है। इस फोन पर अमेजन 3000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसके 3जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज को 8,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर ये फोन गोल्ड कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन की असल कीमत 11,999 रुपए है।
Moto G5s Plus (डिस्काउंट 2,000 रुपए)
इस फोन की मार्केट में कीमत 16,999 रुपए है, जिसे अमेजन पर डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। अमेजन इस फोन पर 2000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। बता दें कि इस कीमत पर मोटो G5s प्लस के गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट खरीदा जा सकता है।

Moto G5s (डिस्काउंट 2,000 रुपए)
मोटो G5s हैंडसेट के 4जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर भी 2000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद इस फोन को 12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन की मार्केट में कीमत 14,999 रुपए है। अमेजन इस फोन को खरीदने पर 2000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications