Home
News

Jiophone से Nokia 3310 तक फीचर फोन पर बंपर डिस्काउंट, कीमत 429 रुपए से शुरू

By Neha Kashyap

फीचर फोन आज हर किसी की जरूरत बन चुके हैं। स्मार्टफोन यूजर्स भी अपने साथ फीचर फोन रखते हैं। यूजर्स की जरूरत को देखते हुए पिछले कुछ समय में काफी कम कीमत में मार्केट में फीचर फोन पेश किए गए हैं।

अब आपके पास मौका है कि आप इन फीचर फोन को और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने मंगलवार से अपने प्लेटफॉर्म पर फीचर फोन फेस्ट शुरू किया है।

इस सेल में नोकिया 3310 से लेकर जियोफोन समेत कई फीचर फोन को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

Jiophone से Nokia 3310 तक फीचर फोन पर बंपर डिस्काउंट, कीमत 429 रुपए से शुरू

अमेजन फीचर फोन फेस्ट 16 अप्रैल से शुरू हो चुका है और 20 अप्रैल तक चलेगा। इस सेल में जियो फोन, नोकिया 3310, नोकिया 105, सैमसंग गुरु म्यूज़िक 2 और इंटेक्स ईको बीट्स, कार्बन के5000 और IKALL K3310 Combo स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। अमेजन इन फीचर फोन पर 40 परसेंट तक डिस्काउंट दे रहा है।

नोकिया ने दो साल पहले फीचर फोन के साथ स्मार्टफोन मार्केट में वापिसी की थी। अगर आप नोकिया के फीचर फोन खरीदना पसंद करते हैं, तो यहां नोकिया 3310 से लेकर नोकिया 105, नोकिया 216, नोकिया 150 और नोकिया 331 जैसे स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

इंटेक्स इको बीट्स स्मार्टफोन को इस सेल में 665 रुपए में खरीदा जा सकता है। कार्बन और माइक्रोमैक्स से लेकर सैमसंग फीचर फोन भी इस सेल में डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस सेल में आईकॉल k72 फोन को सिर्फ 429 रुपए में खरीदा जा सकता है।

अगर आप 500 रुपए के अंदर फीचर फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको आईकाल कंपनी के फीचर फोन खरीद सकते हैं, लेकिन अगर आपका बजट 1000 रुपए तक है, तो आप माइक्रोमैक्स, कार्बन से लेकर सैमसंग और नोकिया के फीचर फोन भी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

WhatsApp Tricks in Hindi : वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलें

अमेजन फीचर फोन फेस्ट में न सिर्फ फ्लेट डिस्काउंट बल्कि फोन को खरीदने पर 50 रुपए तक कैशबैक भी दे रहा है। हालांकि इस कैशबैक के लिए फोन की कीमत कम से कम 250 रुपए होनी चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon India on Tuesday launched 'Feature Phones Fest' to offer feature phones like Jiophone and Nokia 3310 at discounted prices.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X