Home
News

दिल्ली प्रदूषण से बचने के लिए अमेज़न ने एयर प्योरिफायर और मास्क पर दिया 50% डिस्काउंट

देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। प्रदूषण ने दिल्ली की हवा में जहर घोल दिया है। दिल्ली और उससे सटे इलाके जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद जैसे इलाकों में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि लोग घर से बाहर निकलते ही बिमार पड़ रहे हैं। लोगों को सांस तक लेने में दिक्कर आ रही है।

दिल्ली प्रदूषण से बचने के लिए अमेज़न ने एयर प्योरिफायर और मास्क पर दिया 50% डिस्काउंट

दिल्ली की जहरीली हवा

घर में भी रहने पर लोगों का दम घुट रहा है। घर से बाहर निकलना अपनी जान जोखिम में डालने के बराबर हो गया है। दिल्ली में हेल्थ इमेरजेंसी भी घोषित कर दिया गया है। दिल्ली सरकार इस समस्या से निपटने के लिए काफी काम कर रही है। उधर सुप्रीम कोर्ट ने भी इसके लिए कुछ कड़े आदेश दिए हैं। हालांकि नेचुरल तरीके से दिल्ली का प्रदूषण कम होने में वक्त लगेगा। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए कुछ उपाय करना काफी जरूरी है। हालांकि दिल्ली के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी प्रदूषण का स्तर काफी ख़राब है।

दिल्ली प्रदूषण से बचने के लिए अमेज़न ने एयर प्योरिफायर और मास्क पर दिया 50% डिस्काउंट

एयर प्योरिफायर और मास्क खरीदने की सलाह

दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों से घर में एयर प्योरिफायर लगाने और घर से बाहर मास्क पहनकर निकलने की सलाह दी है। ऐसे में अब दिल्ली के लोगों के लिए एयर प्योरिफायर और मास्क खरीदना काफी जरूरी हो गया है। ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने एयर प्योरिफायर पर 50% की छूट दी है। अमेज़न ने दिल्ली की खराब स्थिति से लड़ने के लिए लोगों को 50% कम कीमत में एयर प्योरीफायर और मास्क खरीदने का ऑफर दिया है।

50% तक डिस्काउंट

अगर आप दिल्ली या दिल्ली के आस-पास के इलाके में रहते हैं तो आपके लिए इस ख़बर को पढ़ना काफी जरूरी है। अमेजन ने अपनी साइट पर एयर प्योरिफायर के लिए अलग से 50 प्रतिशत की छूट का ऐलान किया है। इसमें कंपनी ने नए लॉन्च हुए एयर प्योरिफायर और मास्क पर भी 50% का छूट दिया है। इसके अंदर में हर रेंज के एयर प्योफायर है।

इसको खरीदने के लिए अमेज़न ने BUYING GUIDE का भी ऑप्शन दिया है। अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आप अपने घर के लिए कौनसा एयर प्योफायरा खरीदें तो आप अमेजन पर आने वाले उस गाइड के जरिए समझ पाएंगे कि आपके और आपके परिवार के लिए कौनसा एयर प्योरिफायर ठीक रहेगा।

अलग-अलग पैमाने पर उपलब्ध

इसके अंदर में अलग-अलग ब्रांड जैसे Honeywell, Philips, Dyson, LG, Sharp, Livpure, Kent शामिल हैं। इसके अंदर करीब 3,000 से लेकर 50,000 रुपए तक के प्योरिफायर हैं। इसके अलावा कई कंपनियों के मास्क भी आपको अमेजन की साइट पर मिल जाएंगे।

आपको बता दें कि एयर प्योरिफायर खरीदने से आपके घर की हवा साफ हो जाएगी। आप अपने घर में एयर प्योफायर को लगाकर घर बंद रखेंगे को आपके घर में बाहर से आने वाली जहरीली हवा को एयर प्योरिफायर को खरीदने के लिए अलग-अलग पैमाने होते हैं। इसमें आपके घर का साइज, आपके घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य, आपके इलाके का प्रदूषण स्तर जैसी कई चीजों के हिसाब से एयर प्योरिफायर खरीदना होता है।

एयर प्योरिफायर और मास्क जरूर खरीदेंगे

हम आपको एक आर्टिकल के जरिए ये भी बताएंगे किन कंडीशन में कौनसा एयर प्योरिफायर खरीदना आपके लिए बेहतर होगा। इसके साथ-साथ हम आपको बेस्ट प्योरिफायर की लिस्ट भी बताएंगे। दिल्ली में रहने वाले सभी लोगों के लिए हमारी सलाह है कि आप जल्द से जल्द अपने घर में एयर प्योरिफायर और अपने घर के हर सदस्यों के लिए अलग-अलग कम से कम एक-एक मास्क जरूर खरीदेंगे और उसके पहने बिना घर से बाहर ना निकलें। यहां तक कि घर की छत पर भी मास्क पहनकर ही जाएं।

Best Mobiles in India

English summary
The Delhi government has advised Delhiites to apply air purifiers at home and leave masks outside the house. It has become very important for the people of Delhi to buy air purifiers and masks. E-commerce company Amazon has given a discount of 50% on air purifiers. Amazon has offered people to buy air purifiers and masks for 50% less price to fight the bad situation of Delhi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X