Home
News

Amazon Prime Day 2020 Sale: पाँच टॉप स्मार्टफोन पर बेस्ट ऑफर्स और डिस्काउंट

अमेज़न प्राइम डे सेल 2020 की शुरुआत हो चुकी है। अमेज़न की ये सेल 6 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू हुई है। ये सेल 7 अगस्त यानि 48 घंटों तक चलेगी और अभी तक इस सेल के लगभग 18 घंटे बीत चुके हैं। अब लगभग 30 घंटे का वक्त बचा हुआ है। अगर आप अमेज़न के प्राइम कस्टमर हैं तो आपको बहुत सारे ऑफर्स बहुत सारे अलग-अलग प्रॉडक्ट्स पर मिल सकते हैं। आप उन सभी ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।

प्रॉडक्ट्स

इस सेल के दौरान सभी प्रॉडक्ट्स को एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो कंपनी सभी स्मार्टफोन्स पर 40% का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आइए आपको कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं।

Oppo Reno 4 Pro

Oppo Reno 4 Pro

इस फोन को अमेज़न प्राइम डे 2020 सेल के दौरान सिर्फ 31,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। अमेज़न पे के जरिए पेमेंट करने पर 3000 रुपए का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है। इस फोन पर 14,600 रुपए का एक्स्चेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 10% का डिस्काउंट भी मिलेगा, जो कि इस सेल के दौरान सभी प्रॉडक्ट्स पर मिल रहा है।

iPhone 11

iPhone 11

भारत में अमेज़न की प्राइम डे 2020 सेल में आप iPhone 11 के 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 59,900 रुपए में खरीद सकते हैं। जबकि इस फोन की एमआरपी 68,300 रुपए है। इसके अलावा आप पुराने फोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपको 13,600 रुपए का अतिरिक्त फायदा हो सकता है।

OnePlus 7T

OnePlus 7T

इस फोन के बारे में बात करें तो इसकी एमआरपी 39,999 रुपए है लेकिन इस सेल के दौरान आप इसे सिर्फ 35,999 रुपए में खरीद सकते हैं। यानि आपको इस फोन में करीब 4,000 रुपए की बचत होगी। इसके अलावा इस फोन में भी 15,600 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया गया है। अमेज़न के कैशबैक के साथ कुछ बैंकों से पेमेंट करने पर नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा यूज़र्स को मिलेगी।

OnePlus 7T Pro

OnePlus 7T Pro

इस फोन के बारे में बात करें तो इसकी एमआरपी 53,999 रुपए है लेकिन इस सेल के दौरान आप इसे सिर्फ 43,999 रुपए में खरीद सकते हैं। यानि आपको इस फोन में करीब 10,000 रुपए की बचत होगी। इसके अलावा इस फोन में भी 16,600 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया गया है। ये ऑफर इस फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ दिया गया है।

Redmi K20 Pro

Redmi K20 Pro

इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की एमआरपी 28,999 रुपए है लेकिन इस सेल के दौरान इस फोन को 22,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में भी 13,600 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon Prime Day Sale 2020 has begun. This Amazon sale has started at 12 midnight on August 6. During this sale, all products are being given a 10% discount on purchases made by HDFC Bank debit or credit card. The company is offering a discount of up to 40% on all smartphones. Let us tell you about some smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X