Amazon Prime Day 2020 Sale: 6 और 7 अगस्त को मिलेगा भरपूर ऑफर
देशभर में लोग अमेजॉन की प्राइम डे सेल का इंतज़ार करते हैं और आखिरकार Amazon India ने Prime Day 2020 की घोषणा कर दी है। अपनी माइक्रोसाइट के ज़रिए कंपनी ने अनाउंस किया कि प्राइम डे 2020 6 अगस्त को शुरू होगी और 7 अगस्त तक चलेगी। 48 घंटे चलने वाली इस सेल में यूज़र्स के लिए अमेजिंग ऑफर्स और नए लॉन्च पेश किए जाएंगे।
6 और 7 अगस्त को प्राइम डे 2020
ऐसा पहली बार हो रहा है जब सेल अगस्त में आयोजित की जा रही है, क्योंकि इससे पहले अमूमन अमेजॉन सेल का आयोजन जुलाई में होता था। हालांकि इस देरी के पीछे की वजह दुनिया भर में फैला कोरोना वायरस संक्रमण है। इस महामारी की वजह से दुनिया भर में बिजनेस काफी अफेक्ट हुआ है। अमेजॉन प्राइम डे 2020 भारत में चौथी बार ऑर्गनाइज़ की जा रही है।
23 जुलाई को ऑफर्स का चलेगा पता
प्राइम डे एक एनुअल सेल इवेंट है, इसे खासतौर पर अमेजॉन के प्राइम सब्सक्राइर्स के लिए पेश किया जाता है। हर बार सेल की डील्स और ऑफर्स का खुलासा इवेंट की अनाउंसमेंट के साथ ही किया जाता है लेकिन कंपनी ने इस बार 23 जुलाई को ऑफर्स और डील्स से पर्दा उठाने का प्लान तैयार किया है।
Amazon Prime Day 2020 के संभावित ऑफर्स
उम्मीद जताई जा रही है कि इस अमेजॉन की इस अमेजिंग प्राइम सेल में सब्सक्राइबर्स को कई लुभावने ऑफर्स दिए जाएंगे। स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स पर शानदार ऑफर दिया जा सकता है। इसके अलावा यूज़र्स को अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने HDFC बैंक से साझेदारी की है। यानि एचडीएफसी ग्राहकों को 10 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। साथ ही इस सेल इवेंट में नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ग्राहक उठा पाएंगे।
एंटरटेनमेंट का भी रखा जाएगा ख्याल
Amazon सेल करीब आने से पहले और भी डील्स पेश कर सकता है। इसके अलावा, Prime Day 2020 प्राइम सबस्क्राइबर्स के लिए प्राइम डे सेल पर नई फिल्में भी रिलीज करने वाला है। यानि सब्सक्राइबर्स की ज़रूरतों के साथ साथ एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
रिलीज़ होने वाली फिल्मों की लिस्ट
1. Vidya Balan की Shakuntala Devi (July 31)
2. Shreya Chaudhury, Ritwik Bhowmick, Naseeruddin Shah और Atul Kulkarni की Amazon Original series Bandish Bandits (August 4)
3. Gemini Man (July 29)
4. Birds of Prey (July 29)
5. French Biriyani (July 24)
ऊपर दी गई ये फिल्में सेल से पहले रिलीज होंगी। इसके अलावा अमेज़न प्राइम म्यूज़िक पर सेलिब्रिटी क्यूरेटेड म्यूजिक प्लेलिस्ट भी ऑफर किया जाएगा।
अमेज़न प्राइम का फायदा
अगर आप प्राइम डे 2020 का बेनिफिट लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपका अमेजॉन का प्राइम मेंबर होना ज़रूरी है। जिसके लिए आपके पास Rs 999 प्रति वर्ष या प्रति माह Rs 129 की सब्सक्रिप्शन होनी चाहिए। इसमें सबस्क्राइबर्स को फास्ट डिलीवरी, बेहतर डील्स और बढ़िया OTT कॉन्टेंट ऑफर किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








