Amazon Prime Day 2023 sale live: अमेजन की प्राइम स्पेशल सेल शुरू, इन प्रोडक्ट्स पर पाएं बंपर छूट
Amazon Prime Day 2023 Sale live: आज से ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर प्राइम स्पेशल सेल की शुरूआत हो चुकी है। जिसके तहत स्मार्टफोन, टैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रो़क्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को बैंक कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा। अगर आप भी अपने घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट लेना चाहते हैं तो इस सेल के तहत काफी किफायती कीमत में खरीद सकते हैं।
आपको बता दें, Amazon की सेल महज 48 घंटों के लिए लाइव होगी। इस सेल का लाभ प्राइम सदस्यों को मिलेगा,अगर आप भी इस सेल का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले प्राइम सर्विस लेनी होगी। यदि आप भी अमेजन मेंबरशिप लेना चाहते हैं, तो आपको 1,499 रुपये का भुगतान करना होगा। जिसके बाद आप भी एक साल के लिए प्राइम का मेंबरशिप पा सकते हैं। हालांकि Amazon अपने यूजर्स के लिए 30-दिन का फ्री ट्रायल भी दे रहा है, जो इस मेंबरशिप को पहली हासिल करना चाहते हैं।
Smartphones Deals
Amazon Prime Day 2023 सेल में आप iPhone 14 को बेहद कम कीमत में ले सकते हैं। इस सेल के तहत iPhone 14 के 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल को 65,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसे भारत में 79,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं SBI बैंक क्रेडिट कार्ड और ICICI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर इस पर आप एक्स्ट्रा 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
इसके अलावा, हाल ही लॉन्च हुए Realme Narzo 60 5G , iQoo Neo 7 Pro 5G, OnePlus Nord 3 5G और Samsung Galaxy M34 5G को भी इस सेल में शामिल किया गया है। जिसे आप कम दाम में खरीद सकते हैं।

Tablet Deals
स्नार्टफोन के अलावा सेल में Motorola Tab G60 को 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह टैबलेट 11-इंच डिस्प्ले, Helio G90T चिपसेट, 4GB रैम और 7700 mAh बैटरी के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें Dobly Atmos सपोर्डेट क्वाड स्पीकर्स सेटअप और Dolby Vision सपोर्ट भी दिया है।
Lenovo Tab P11 जो 11-इंच 2K डिस्प्ले, 6GB रैम, Dolby Atmos सपोर्टेड क्वाड स्पीकर्स, MediaTek Helio G90T चिपसेट को साथ आने वाले Lenovo Tab P11+ (Wi-Fi + LTE) को आप महज 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
इसके साथ ही Samsung Galaxy Tab A8 को 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसमें 10.5-इंच डिस्प्ले, 15W चार्जिंग के साथ 7,040mAh बैटरी और UniSOC T618 चिपसेट मिलता है। टैबलेट 4GB तक रैम और 64GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

Smartwatch Deals
सेल के दौरान Fire-Boltt Visionary स्मार्टवॉच को 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Fire-Boltt Invincible Plus स्मार्टवॉच 4,499 रुपये में बेची जा रही है। वहीं Noise ColorFit Ultra 3 स्मार्टवॉच को 3,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इतना सबकुछ के अलावा आप इस सेल में बहुत कुछ खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








