Home
News

Amazon Prime Day 2024 पर मिलने वाली डील की यहां से लें सभी डिटेल्स, इन प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट

Amazon Prime Day 2024 की शुरूआत अब से बस कुछ दिनों बाद होने जा रहा है। सेल में प्राइम यूजर्स के लिए Amazon.in पर डील और डिस्काउंट पहले से ही लाइव हैं। यह सेल 20 जुलाई को आधी रात से शुरू होकर 21 जुलाई को रात 11:59 बजे तक ही चलेगा।

कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए इस बार कुछ खास डील और अपने ब्रांड पर विशेष छूट का ऐलान किया है। ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, घरेलू उपकरण समेत अन्य चीजों पर अतिरिक्त ऑफ़र का लाभ ले सकेंगे।

Amazon Prime Day 2024 पर मिलने वाली डील की यहां से लें सभी डिटेल्स

Amazon Prime Day- Amazon प्राइम डे सेल में खास छूट और डील देने के लिए प्रमुख निर्माताओं और छोटे खुदरा विक्रेताओं के साथ भागीदारी की। इसकी शुरूआत पहली बार 2015 में हुआ था। इस साल Amazon Prime Day का नौवां संस्करण होगा।

पिछले सीजन में, हम पहले ही डील के पैमाने को देख चुके हैं, और Amazon इस साल भी वही सफलता दोहराने जा रहा है, क्योंकि उन्होंने Amazon Prime Day 2024 डील और अन्य डिटेल्स पर से पर्दा उठा दिया है। तो चलिए आगे इस साल हम जानते हैं, कि किन चीजों पर बेहतरीन डील की उम्मीद कर सकते हैं।

Amazon Prime Day 2024 पर मिलने वाली डील की यहां से लें सभी डिटेल्स

Amazon Prime Day 2024 डील-

नए प्रोडक्ट्स लॉन्च- ग्राहकों को लोकप्रिय वस्तुओं पर छूट के साथ-साथ, Amazon Prime Day 2024 की पूर्व संध्या पर 450 से अधिक नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे। Samsung, OnePlus, Honor, iQOO, Sony, ITC और Motorola जैसे प्रमुख OEM के कई नए स्मार्टफोन 20 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं।

ठीक इसी तरह, नया Samsung Galaxy M35, Motorola Razr 50 Ultra, OnePlus Nord CE 4 Lite, Redmi 13 5G, Honor 200 Series, Lava Blaze X, Realme GT 6T और OnePlus 12R 5G का नया वेरिएंट लॉन्च हो रहा है।

बैंक ऑफर्स- इस सेल में ICICI और SBI जैसे कई भारतीय बैंकों ने तत्काल कैशबैक जैसी अतिरिक्त छूट देने के लिए Amazon के साथ हाथ मिलाया है। ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर ग्राहकों को 10% तक का कैशबैक, ICICI बैंक कार्ड पर EMI ट्रांजेक्शन और Amazon ICICI कार्ड पर 5% कैशबैक मिलेगा।

तो वहीं SBI बैंक पर 10% तक तत्काल कैशबैक, EMI ट्रांजेक्शन और Amazon 5% अतिरिक्त तत्काल कैशबैक भी दे रहा है, जो 4% Uber क्रेडिट और 1% Amazon Pay कैशबैक होगा।

इसके अलावा, नए Amazon Pay और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अतिरिक्त छूट भी होगी। नए यूजर्स को 2500 रुपये तक का वेलकम रिवॉर्ड मिलेगा।

इन फोन्स पर बंपर छूट- iQOO Neo 7 5G जिसकी कीमत पहले 34,999 रुपये थी, इसे सेल में 27,999 रुपये में बेचा जाएगा। ठीक ऐसे ही Samsung Galaxy M34 5G जिसकी कीमत 24,999 रुपये हैं, इसे 19,999 रुपये में ग्राहक ले सकेंगे। Realme narzo 60 5G जिसकी कीमत 19,999 रुपये है, लेकिन इसे मात्र 17,999 में लिया जा सकता है।

इसके अलावा Samsung Galaxy M33 5G को 24,999 रुपये के बजाय 22,999 रुपये, Motorola Razr 40 Ultra को 1,19,999 के बजाय 69,998 रुपये , Motorola Razr 40 को 99,999 रुपये के बजाय 44,999 रुपये, Tecno Phantom X2 5G को 51,999 रुपये के बजाय 36,999 रुपये और iQOO 9 Pro को छूट के साथ 64,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि, इसकी कीमत 74,990 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon Prime Day 2024 India sale details and deals revealed here is the list
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X