Amazon Prime Day Sale 2021: डिस्काउंट के साथ खरीदें स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य प्रॉडक्ट
Amazon Prime Day Sale 2021: अमेज़न की प्राइम मेंबर्स के लिए सालाना सेल 26 और 27 जुलाई को होने वाली हैं। ई-कॉमर्स की इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, घरेलू उपकरण, फर्नीचर, ड्रेसेस, फायर टीवी स्टिक जैसे अपने पोपुलर प्रॉडक्ट सहित कई श्रेणियों में भारी डिस्काउंट मिलेगा जिसे आप ऑनलाइन ऑर्डर करके खरीद सकते हैं। हालांकि अमेज़न ने अभी तक प्राइम डे सेल डिस्काउंट की लिस्ट नहीं निकाली है।

Amazon Prime Day Sale 2021 में भाग कैसे लें?
यदि आप भी अमेज़न प्राइम डे 2021 में भाग लेने की सोच रहे है, तो आपके अमेज़न प्राइम की मेम्बरशिप होनी चाहिए, जिसकी भारत में कीमत 999 रुपये है। यूजर्स मासिक या त्रैमासिक प्लान के ऑप्शन को चुन सकते हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 129 और 329 रुपये है।
अमेज़न प्राइम डे सेल 2021 में किस पर मिलेंगे ऑफर
Amazon Prime Day Sale 2021 में स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट और प्रीमियम स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। लेटेस्ट स्मार्टफोन 6,799 रुपये प्रति माह से शुरू होंगे और 'बेस्टसेलिंग फोन' सेल के दौरान 1,499 रुपये प्रति माह की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे।
वहीं इस सेल में अमेज़न लैपटॉप पर 35,000 रुपये तक की छूट देगा। और टैबलेट पर 45 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। जबकि अमेज़न टीवी और अपलाइन्स पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।
अमेज़न प्राइम डे सेल में मिल रहा है बैंक ऑफर और अन्य डील पर डिस्काउंट
प्राइम मेंबर्स HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड (ईएमआई पर मान्य) से की गई खरीदारी पर 10% की तत्काल डिस्काउंट के लिए पात्र होंगे। वहीं आपको बता दें कि प्राइम डे शॉपिंग पर यूजर्स 150 रुपये तक का कैशबैक रिवॉर्ड भी जीत सकते हैं। प्राइम मेंबर्स सब्सक्रिप्शन पर 10 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







