Amazon Prime Day Sale 2022: iPhone 13 Pro Max और 13 Pro पर मिल रही हजारों रु की छूट
Technology news : Apple दुनिया के सबसे ज्यादा smartphone ब्रांड में से एक है. कंपनी का premium iphone smartphone दुनियाभर में मशहूर है. एप्पल के स्मार्टफोन काफी मंहगे होते हैं, लेकिन इसके बावजूद कंपनी का स्मार्टफोन बाजार में अच्छा खासा दबदबा बनाया हुआ है. अगर आप भी आईफोन का लेटेस्ट वर्जन खरीदना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं एक जबरदस्त डील.

अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल अमेजन प्राइम डे सेल (Amazon Prime Day Sale 2022) में स्मार्टफोन और एसेसरजी पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस दो दिवसीय सेल की शुरुआत 23 जुलाई 2022 से हो रही है, जो कि 24 जुलाई 2022 तक जारी रहेगी. इस दौरान ग्राहकों के पास डिस्काउंट पर iPhone खरीदने का ऑफर होगा.
iPhone 13 Pro and 13 Pro Max Price
सेल में iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को एक साल रुपये से कम कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है. इस सेल में iPhone 13 Pro Max पर करीब 29,900 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. जबकि iPhone 13 Pro पर अधिकतम 19,900 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. iPhone 13 Pro Max के 128 जीबी मॉडल की कीमत 1,29,900 रुपये है. जबकि iPhone 13 Pro की कीमत 1,19,900 रुपये है.

Specifications of iPhone 13 Pro
iPhone 13 Pro स्मार्टफोन 6.1 इंच डिस्प्ले दिया गया है. iPhone 13 Pro मॉडल को LTPO OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है. 13 Pro में 2532x1170 pixel resolution दिया गया है. iPhone 13 Pr में ऐपल का A15 Bionic चिपसेट सपोर्ट दिया गया है. फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गयाय है. इसका प्राइमरी कैमरा 12MP वाइड एंगल, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 12MP टेलिफोटो कैमरा दिया गया है. iPhone 13 Pro में 22 घंटों का वीडियो प्लेबैक और 75 घंटों का वीडियो प्लेबैक मिलता है.

Specifications of iPhone 13 Pro Max
iPhone 13 Pro Max में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है. फोन में सुपर रेटीना XDR डिस्पले के साथ ProMotion का सपोर्ट दिया गया है. जिससे यूजर्स रिफ्रेस्ड रेट को अपने हिसाब से 10Hz और 120Hz के बीच सेट किया जा सकेगा. फोन एडॉप्टिव रिफ्रेस्ड रेट के साथ आएगा. मतलब फोन ऑटोमेटिकली रिफ्रेस्ड रेट को डिडेक्ट किया जा सकेगा. iPhone 13 Pro Max में apple का A15 Bionic चिपसेट सपोर्ट दिया गया है. फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गयाय है. इसका प्राइमरी कैमरा 12MP वाइड एंगल, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 12MP टेलिफोटो कैमरा दिया गया है. iPhone 13 Pro Max में 28 घंटे वीडियो प्लेबैक और 95 घंटे ऑडियो प्लेबैक मिलता है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








