Home
News

Amazon Prime Day 2024 sale भारत में इस दिन होगा लाइव, बैंक ऑफर, डील का हुआ खुलासा

Amazon Prime Day Sale Deals: अमेजन इंडिया ने अपनी Prime Day सेल का ऐलान कर दिया है। जो 20 और 21 जुलाई 2024 को आयोजित होगा। बिक्री के दौरान प्राइम मेंबर्स को खास ऑफर का भी लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही अमेजन ने इस सेल में एगरो, क्रॉम्पटन, सोनी, आईक्यू, बजाज, फॉसिल, मोटोरोला और बोट जैसे कई ब्रैंड्स के कई प्रोडक्ट्स पर भारी भरकम छूट देने की भी घोषणा किया है।

Amazon Prime Day 2024 sale भारत में इस दिन होगा लाइव, जानें ऑफर व डील

गौरतलब है कि, पिछले साल प्राइम डे सेल भारत में कंपनी के लिए अब तक की सबसे बड़ी सेल साबित हुई थी। जिसमें प्राइम मेंबर्स (Prime Members) ने 2022 के मुकाबले में 14 फीसदी ज्यादा प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली डील्स का फायदा लिया था।

अभी कंपनी ने अमेजन प्राइम डे सेल (Amazon Prime Day Sale) में मिलने वाली डील्स पर से पर्दा नहीं हटाया है। हालांकि, कंपनी ने यह बताया है कि, सेल में मिलने वाले प्रोडक्ट्स पर डील का खुलासा बहुत जल्द कर दिया जाएगा। बता दें, प्राइम सेल में मिलने वाली डील्स का लाभ लेने के लिए यूजर्स के पास प्राइम सब्सक्रिप्शन (Prime Subscription) होना चाहिए।

Amazon Prime Day Sale 2024 बैंक ऑफर्स- अमेजन प्राइम डेज 2024 के दौरान ग्राहक अगर ICICI बैंक कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन, SBI क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन का उपयोग करके पेमेंट करते हैं, तो वह 10 प्रतिशत की बचत का लाभ उठा सकते हैं।

Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स 2,500 रुपये तक के वेलकम रिवॉर्ड, 300 रुपये का कैशबैक (केवल प्राइम सदस्य) और सेल के दौरान 2,200 रुपये तक के रिवॉर्ड का लाभ ले सकेंगे।

Amazon की आगामी प्राइम डे सेल में Amazon के खास उत्पादों पर भी डील्स की भरमार होगी। जिसमें Echo स्मार्ट स्पीकर और Fire TV स्टिक पर 55 प्रतिशत तक की छूट मिलने की पुष्टि की गई है। सेल ऑफर्स के अलावा, Amazon लाखों उत्पादों पर उसी दिन और अगले दिन डिलीवरी भी देने का वादा कर रहा है।

इस डिस्काउंट सेल में भाग लेने के लिए ग्राहक प्राइम मेंबरशिप को खरीद भी सकते हैं। अगर आप पहले से प्राइम सदस्य नहीं हैं, तो आप सेल के दौरान खरीदारी करने के लिए 30 दिन का निःशुल्क ट्रायल शुरू कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon Prime Day Sale 2024 India Dates Announced Know Bank Offers And Deals
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X