10 जुलाई से इंडिया में शुरू होगी अमेजन की प्राइम डे सेल
अमेजन प्राइम डे सेल अमेजन प्राइम ग्राहकों के लिए कई उत्पादों पर भारी डिस्काउंट और प्राइस ड्रॉप्स ऑफर लेकर आएगी।
अमेजन इंडिया पहली बार भारत में अमेजन प्राइम डे सेल लेकर आ रहा है। ये सेल 10 जुलाई से शुरू होगी और करीब 30 घंटे तक चलेगी। प्राइम सेल में कई ब्रांड मौजूद होंगे, जिनके बारे में अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि अमेजन पश्चिमी देशों में पहले भी इस तरह की सेल का आयोजन कर चुका है। विदेशों में इन सेल्स ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

अमेजन ने अपने प्राइम कस्टमर्स के लिए अमेजन प्राइम डे सेल की घोषणा की है। इस साल अमेजन की ये पहली प्राइम सेल है। ये सेल 10 जुलाई को शाम को 6 बजे से शुरू होगी और 30 घंटें यानी 11 जुलाई को रात 12 बजे तक चलेगी। इसे सेल में प्राइम ग्राहकों के लिए कई उत्पादों पर भारी डिस्काउंट और प्राइस ड्रॉप्स ऑफर रहेंगे। इसके अलावा प्राइम मेंबर्स के लिए के लिए कैश-बैक ऑफर होगा।
अमेजन प्राइम डे सेल में कई ब्रांड के प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट होगा लेकिन इसके ब्रांड के बारे में फिलहाल पूरी तरह से बताया नहीं गया है। Honor, IFB, Basics, Delsey Paris, Lego और GAP ब्रांड के प्रॉडक्ट डिस्काउंट पर रहेंग और जल्द ही इसमें दूसरे ब्रांड के शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि अमेजन प्राइम डे सेल केवल प्राइम मेंबर्स के लिए हैं और लोग सेल शुरू होने से पहले इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








