Home
News

कब शुरू होगी Amazon Prime Day Sale? डेट से लेकर बैंक ऑफर और डील तक, यहां जानें सबकुछ

Amazon Prime Day Sale: भारत में फेमस ई-कॉमर्स साइट में गिनी जाने वाली साइट अमेजन समय-समय पर अपने कस्टमर्स के लिए सेल लाती रहती है। इसी सिलसिले में कंपनी ने इस साल भी अपने प्राइम सेल की घोषणा कर दी है। हर साल की तरह इस बार भी Amazon अपनी सबसे बड़ी सेल Prime Day Sale 2025 का आयोजन करने जा रहा है।

यह सेल खासतौर पर प्राइम मेंबर्स के लिए होती है और इसमें ढेरों नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग के साथ जबरदस्त छूट वाले ऑफर भी मिलते हैं। कंपनी की मानें तो इस बार सेल पहले से बड़ी होने वाली है, जिसमें मोबाइल, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ग्रॉसरी और स्मार्ट डिवाइसेज पर भारी छूट मिल सकती है। आइए इस सेल के बारे में जानते हैं।

अगले महीने शुरू हो रही Amazon Prime Day Sale

Amazon Prime Day 2025 की डेट

Amazon ने बताया कि Prime Day Sale 2025 का आयोजन 12 जुलाई की आधी रात 12 बजे से शुरू होकर 14 जुलाई रात 11:59 बजे तक चलेगा। यह पहली बार होगा जब यह सेल पूरे तीन दिन तक चलेगी। पिछले कई सालों में यह सेल दो दिन तक ही सीमित रहती थी।

बैंक ऑफर और डिस्काउंट

अगर आप Amazon Prime Day Sale में खरीदारी करना चाहते हैं, तो बैंक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। आपको ICICI बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड और SBI क्रेडिट कार्ड धारकों को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अलावा आपरो EMI ट्रांजैक्शन पर भी वही 10% छूट मिल सकती है। Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 5% कैशबैक के साथ अतिरिक्त 5% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

किसको मिलेगा सेल का फायदा?

जानकारी के लिए बता दें कि Prime Day Sale केवल Amazon Prime मेंबर्स के लिए है। अगर आप अभी तक प्राइम सब्सक्राइबर नहीं हैं, तो आप कंपनी के सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए इस सेल का आनंद ले सकते हैं। यहां हम आपके लिए इसके सभी प्लान की डिटेल लेकर आए हैं।

प्राइम प्लान वैधता कीमत
मंथली 1 महीना ₹299
क्वार्टरली 3 महीने ₹599
ईयरली 12 महीने ₹1,499
Prime Shopping Edition 12 महीने ₹399
Prime Lite 12 महीने ₹799

बता दें कि Prime, Prime Lite और Shopping Edition सभी वन डे डिलीवरी, एक्सक्लूसिव डील्स और फ्री शिपिंग का लाभ देते हैं। हालांकि Prime Video और Music की सुविधा सिर्फ मेन प्लान्स में ही दी जाती है।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स पर धमाकेदार ऑफर

हालांकि Amazon ने अभी तक मोबाइल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर डील्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार सेल में Samsung, OnePlus, iQOO, OPPO, HP, Lenovo, boAt जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट्स पर शानदार छूट मिल सकती है।

साथ ही, OnePlus Nord 5, Nord CE 5 और OPPO Reno 14 जैसे लेटेस्ट स्मार्टफोन Prime Day के दौरान लॉन्च हो सकते हैं, जिन पर लॉन्च ऑफर्स मिलने की भी संभावना है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X