यहां iPhone X पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स व बंपर डिस्काउंट
अमेजन प्राइम डे सेल ने भारतीयों को शानदार प्राइस के साथ अपनी और आकर्षित किया। लोग अभी तक जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। बता दें, आज यानी 18 जुलाई 2018 को अमेजन प्राइम डे सेल का आखिरी दिन है। यह सेल 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी। सेल में प्राइम मेंबर्स के लिए मनोरंजन के साथ स्मार्टफोन पर भी भारी छूट दी गई थी। एचडीएफसी कार्ड से खरीदारी करने पर इंस्टैंट डिस्काउंट और कैशबैक भी दिया जा रहा है। हालांकि यह सेल सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए लगी थी लेकिन आप 30 दिन की प्राइम मेंबरशिप के साथ सेल का जमकर फायदा उठा सकते हैं।

सेल की सबसे खास बात इसकी स्मार्टफोन पर दिए गए शानदार ऑफर्स हैं। खासतौर पर आईफोन को आप काफी किफायदी दाम पर खरीद सकते हैं। बता दें, iPhone SE का 32GB वेरिएंट 20,750 रुपये में मिल रहा है वहीं, iPhone 6 पर 22 फीसदी की छूट मिल रही है। iPhone X के 64GB वेरिंट वाले फोन को 86,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी के साथ iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus और iPhone 6S जैसे कई स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। iPhone पर नो कॉस्ट EMI की सुविधा दी जा रही है। जिससे इसे खरीदना काफी आसान हो गया है।
स्मार्टफोन के साथ-साथ प्राइम सेल पर कपड़ो पर भी काफी भारी छूट दी गई है। जिसमें आपको 50 से 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, किड्स फैशन पर भी 40 से 70 फीसदी तक का ऑफर मिल रहा है। सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, होम, फर्नीचर समेत और भी कई चीजों पर अच्छे ऑफर मिल रहे हैं। सेल में आपको खेल के साथ भी तोहफा जीतने का अवसर दिया जा रहा है। दरअसल ऐप यूजर्स के लिए एक क्विज रखा गया है। जिसमें आपसे 5 सवाल पूछे जाते हैं। सही जवाब देने वाले को लकी ड्रॉ के लिए रजिस्टर किया जाएगा। क्विज में यूजर्स को वनप्लस 6 स्मार्टफोन जीतने का मौका दिया जाएगा।
आईफोन और कपड़ो के साथ-साथ बाकी स्मार्टफोन जैसे सैमसंग गैलेक्सी ऑन 7 प्राइम, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, मोटो जी5 प्लस, हुवाई पी20 प्रो, हुवाई पी20 लाइट, वीवो वी9, वीवो वी7+ पर भी शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। ऑनर 7C का 32GB स्टोरेज वाला फोन आपको सेल पर 9,499 रुपये में मिल रहा है।
सेल से अलग बात करें तो, Vivo Nex कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है और यह भारत में 19 जुलाई को लॉन्च हो रहा है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात ये है कि इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी स्क्रीन टु बॉडी रेश्यो 91.24% है। प्राइम डे सेल के दौरान इसमे 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है और एक्स्टेंडेड वॉरंटी भी दी जाएगी।
कैशबैक की बात की जाए तो अगर आप कार्ड से 50 हजार रुपये तक की शॉपिंग करते हैं तो आपको 1,750 रुपये का अधिकतम कैशबैक आपके क्रेडिट कार्ड में ऐड कर दिया जाएगा। वहीं कुछ चीजों पर आपको अमेजन पे बैलेंस पर कैशबैक दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Karbonn Frames S9 रिव्यू: कम कीमत में शानदार कैमरा स्मार्टफोन


Click it and Unblock the Notifications