अमेज़न प्राइम डे सेल, जानें ख़ास डिस्काउंट और कैशबैक ऑफ़र
अमेज़न की प्राइम डे सेल आज से एंट्री कर रही है। भारत के साथ इस सेल को 12 अन्य देशों में शुरू किया जाएगा। भारत में सेल के शुरू होने का समय शाम 6 बजे से है, यानी कि आपके पास बाकी है कुछ ही घंटों का समय। तब तक जान लीजिए कि इस सेल में आपको क्या खास मिल सकता है।

मोबाइल फोन के अलावा अमेज़न की यह सेल एक्सेसरीज़ पर भी रखी गई है। इसमें अमेज़न फायर टीवी स्टिक से लेकर फिटनेस ट्रैकर बैंड आदि भी शामिल हैं। साथ ही इस सेल में भाग लेने पर यूज़र्स आकर्षक गिफ्ट्स भी जीत सकते हैं। डिस्काउंट के साथ इस सेल में में कैशबैक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
श्याओमी रेड्मी 4
इस सेल के दौरान श्याओमी के भारत में बेहद पसंद किए जा रहे स्मार्टफोन रेड्मी 4 की सेल भी शुरू होगी। यह सेल शाम 6 बजे से है। जो भी ग्राहक इस फोन का इंतजार कर रहे थे, उन्हें बता दें कि शाम 6 बजे से आप इस फोन को कुछ खास ऑफर्स के साथ खरीद पाएंगे।
वनप्लस 5 ऑफर
डिस्काउंट के अलावा इस सेल में एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। वनप्लस का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 इस सेल में 2000 रुपए तक के ऑफ पर पाया जा सकता है जो कि ग्राहकों को मिलेगा एक्सचेंज ऑफर के जरिए।
अन्य गैजेट्स
स्मार्टफोन के साथ ही अमेज़न की सेल में अमेज़न फायर टीवी स्टिक को भी खरीदा जा सकता है। इसे यूज़र्स 1,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 3,999 रुपए के बजाय केवल 2,999 रुपए में खरीद सकते हैं। सेल में यूज़र्स फिटबिट फिटनेस बैंड पर कम से कम 40 प्रतिशत तक का ऑफ भी पाएंगे।
10 लकी विनर
अमेज़न की प्राइम डे सेल में 10 लकी विनर भी चुने जाएंगे। इन जीतने वालों को मेक माय ट्रिप की ओर से कपल को थाईलैंड हॉलिडे पैकेज मिलेगा। विजेता इस हॉलिडे का समय अपने अनुसार 1 अगस्त से 31 अक्टूबर 2017 के बीच का चुन सकते हैं।
केवल प्राइम मेंबर्स के लिए है सेल
इस सेल में सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह सेल केवल प्राइम मेंबर्स के लिए ही है। यानी कि यदि आप प्राइम मेंबर नहीं हैं तो आप इस सेल में दी जा रही डील्स का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
ऑनर 8 प्रो
अमेज़न की इस सेल में हुवावे ऑनर का हाल ही में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन ऑनर 8 प्रो भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत भारत में 29,999 रुपए रखी गई है। इस फोन की ओपन सेल 13 जुलाई से है।
एचडीएफसी कार्ड होल्डर
अमेज़न प्राइम डे सले में ग्राहकों को 15 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक मिल सकता है। यदि कोई ग्राहक इस सेल में एचडीएफसी कार्ड के जरिए खरीदारी करते हैं तो उन्हें 15% यानी करीब 2000 रुपए तक का एक्स्ट्रा लाभ मिल सकता है।
प्राइम विडियो
5 से 9 जुलाई के बीच अमेज़न प्राइम में कई नए कंटेंट पेश किए गए हैं। इनमें स्टार ट्रेक-बियॉन्ड, डीपवॉटर होराइजन, बाहुबली आदि शामिल हैं। 10 जुलाई की रात को अमेज़न अपना ओरिजिनल इनसाइड एज भी प्राइम विडियो पर लॉन्च करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








