16 जुलाई से Amazon Prime Day, OnePlus 6 जीतने का मौका
अमेज़न कंपनी का प्राइम डे सेल शुरू होने वाला है। कंपनी ने अपने इस प्राइम डे सेल के लिए तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। भारत में अमेज़न की प्राइम डे सेल 2018, 16 जुलाई से शुरू होगी। हर बार की तरह इस बार भी इसमें सिर्फ प्राइम मेंबर ही हिस्सा ले पाएंगे। अमेज़न के आधिकारिक पेज के मुताबिक प्राइम डे सेल 2018, 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 18 जुलाई के रात 12 बजे तक चलेगी।

इस सेल में बहुत सारे प्रॉडक्ट ऑफर्स के साथ लॉन्च होंगे और कुछ एक्सक्लूसिव लॉन्च भी होंगे। आपको बता दें कि प्राइम डे सेल के पहले दिन 16 जुलाई को दोपहर एक बजे के बाद से 6 अलग फ्लैश सेल आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड, ईएमआई और अमेज़न पे ट्राजेक्शन के साथ 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा।
जानकारी दी गई है कि Amazon की Prime Day 2018 में भारत में पहली 200 नए प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे। ये प्रोडक्ट OnePlus, Sennheiser, WD, Godrej, Cloudwalker, Seagate और Samsung जैसे ब्रांड के होंगे। इस दौरान होम व किचन, डेली नीड्स, फैशन एंड लाइफस्टाइल कैटेगरी के प्रोडक्ट भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ऐप पर एक कॉन्टेस्ट भी आयोजित होगी। इसमें हिस्सा लेकर यूज़र OnePlus 6 जीत सकते हैं।
अभी तक मिली हुई जानकारी के अनुसार अमेज़न की प्राइम डे 2018 के अंतर्गत भारत में पहली बार 200 नए प्रॉडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इनमें OnePlus, Sennheiser, WD, Godrej, Cloudwalker, Seagate और Samsung जैसे ब्रांड के होंगे। इलेक्ट्रोनिक समानों के अलावा भी कई सामान इस प्राइम डे सेल में मिलेंगे। जिसमें होम व किचन, डेली नीड्स, फैशन एंड लाइफस्टाइल कैटेगरी के प्रोडक्ट भी उपलब्ध होंगे।
फायर टीवी स्टिक और कंपनी के ईको रेंज के डिवाइस एक्सक्लूसिव ऑफर के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। इनका ऐलान अभी नहीं किया गया है। वैसे, कुछ ऑफर अभी से ही लाइव कर दिए गए हैं। इसमें प्राइम नाउ ऐप पर 100 रुपये का कैशबैक और घरेलू आइटम पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा अमेज़न के इस खास सेल में यूजर्स के पास वन प्लस 6 जीतने का भी एक खास मौका है। इस सेल के दौरान ऐप पर एक कॉन्टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेकर यूज़र OnePlus 6 भी जीत सकते हैं। इन सबके अलावा अमेज़न प्राइम मेंबर फ्री वन डे डिलिवरी का भी फायदा उठा सकते हैं। इस प्राइम सेल के दौरान प्राइम वीडियो के लिए 7 नए टाइटल भी रिलीज होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








