जनवरी 2025 से बदल रहे हैं Amazon Prime membership के नए नियम, यहां जानें सबकुछ
अगर आप अपना Amazon Prime अकाउंट दोस्तों या फिर परिवार के साथ शेयर कर रहे हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म के कुछ नए नियमों का पालन करना होगा। ये नियम थोड़े सख्त हैं, लेकिन Netflix इतना सख्त नहीं है।
दरअसल Amazon ने ऐलान किया है कि, जनवरी 2025 से Amazon Prime सब्सक्राइबर अपने अकाउंट 5 डिवाइस पर लॉग इन कर सकेंगे, जिनमें से दो डिवाइस केवल टेलीविजन हो सकते हैं।

यानी की अब आप एक समय में केवल दो टीवी पर ही Prime Video देख सकेंगे, और तीसरे टीवी पर लॉग इन करने पर आपको अन्य डिवाइस से लॉग ऑउट करना होगा।
Amazon ने अपनी नई पॉलिसी में कहा है कि जनवरी 2025 से Prine Video का इस्तेमाल करने के लिए हर अकाउंट पर अधिकतम 5 डिवाइस होंगे, जिनमें से केवल दो टीवी शामिल होंगे।
इसका मतलब है कि आप एक साथ सिर्फ दो टीवी पर Prime Video देख सकेंगे। इसके अलावा अगर आप अधिक डिवाइस पर सेवा का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको दूसरी प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी।
गौरतलब है कि, वर्तमान में Amazon Prime सब्सक्राइबर को एक समय में 10 डिवाइस पर लॉग इन करने की अनुमति है, जिनमें फोन, लैपटॉप, टैबलेट और टीवी शामिल हैं। लेकिन जनवरी 2025 से सब्सक्राइबर केवल 5 डिवाइस पर Prime Video का उपयोग कर सकेंगे, जिनमें से 2 डिवाइस केवल टीवी हो सकते हैं।
Amazon की नई पॉलिसी के तहत आप किसी भी 30 दिन की अवधि में अपने अकाउंट से अधिकतम 2 डिवाइस को हटा सकते हैं या बदल सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आपके खाते में डिवाइस रजिस्टर्ड हैं, तो आपको 30 दिन के अंदर दो डिवाइस को हटाने या बदलने की अनुमति होगी। इसका उद्देश्य बार-बार होने वाले बदलावों को सीमित करना है, ताकि डिवाइस रजिस्टर्ड और अकाउंट सुरक्षा पर बेहतर नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
भारत में Amazon Prime की सदस्यता कीमत 299 रुपये मंथली, 599 रुपये तिमाही और 1,499 रुपये सलाना है। इसके अलावा 799 रुपये का सलाना प्राइम लाइट प्लान और 399 रुपये में प्राइम शॉपिंग एडिशन उपल्बध है। जनवरी 2025 में लागू होने वाली पॉलिसी के तहत प्राइम वीडियो मेंबरशिप में असीमित विज्ञापन-फ्री स्ट्रीमिंग और अधिकतम 5 डिवाइस तक एक्सेस मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








