Home
News

अमेजन प्राइम रीडिंग सर्विस भारत में भी हुई शुरू, जानिए इसकी खासियत

ई-कॉमर्स साइट अमेजन की प्राइम मेंबरशिप का फायदा लगभग सभी उठा रहे हैं। फास्ट डिलीवरी, बेहतर डिल्स के साथ मनोरंजन के सभी साधन हमें प्राइम मेंबरशिप में मिल जाते हैं। यूजर्स को इस सुविधा के लिए निश्चित राशि का भुगतान करने की जरूरत है। भारत में प्राइम मेंबरशिप में एक और सुविधा को जोड़ दिया गया है। जिसे अमेजन प्राइम रीडिंग कहा जाता है।

अमेजन प्राइम रीडिंग सर्विस भारत में भी हुई शुरू, जानिए इसकी खासियत

यह अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर्स को अतिरिक्त खर्च किए बिना सैकड़ों ईबुक पढ़ने में मदद करती है। जो लोग पढ़ने के शौकीन हैं वह इस सर्विस का काफी फायदा उठा सकते हैं। अमेजन प्राइम रीडिंग कलेक्शन में लिटरेचर एंड फिक्शन, नॉन फ्रिक्शन, रोमांस, कॉमिक्स और इंडियन लैंग्वेज ई-बुक्स का एक्सेस मिलेगा। साथ ही बाकी पॉपुलर टाइटल हैरी पॉटर, जेके रोउलिंग, अमिश द्वारा मेलुहा, चेतन भगत द्वारा लिखी गई वन इंडियन गर्ल जैसे शामिल हैं।

किंडल अनलिमिटेड से है बिल्कुल अलग

अमेजन प्राइम रीडिंग, किंडल अनलिमिटेड से बिल्कुल अलग है। अमेरिका में अक्टूबर 2016 से प्राइम रीडिंग अमेजन प्राइम का हिस्सा बना था। वहीं, ई-कॉमर्स कंपनी भारत में 150 रुपये प्रति महीने में किंडल अनलिमिटेड ऑफर करती है। किंडल अनलिमिटेड सर्विस को सितंबर 2015 में 199 रुपये प्रति महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि इसके बाद प्राइस को दोबारा रिवाइज कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:- अमेजन प्राइम मेंबरशिप का ऐसे करें उपयोग, जानें इसके खास फायदे

प्राइम रीडिंग में कई भारतीय लैंग्वेज शामिल हैं। अमेजन के मुताबिक हिंदी, मराठी और तमिल में कई किताबों का कलेक्शन है। किंडल इंडिया के कंट्री मैनेजर राजीव मेहता ने कहा कि अब प्राइम मेंबर्स अपने फेवरेट टाइटल वाली किताबों को फ्री में पढ़ पाएंगे। साथ ही इन किताबों को डाउनलोड करने के लिए उन्हें कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। अमेजन प्राइम रीडिंग सर्विस के लिए अमेजन प्राइम मेंबर्स को अमेजन अकाउंट में लॉग इन करना होगा।

इसके बाद वह फ्री में उपलब्ध सभी किताबों के कलेक्शन को पढ़ सकते हैं। यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त कीमत पर विभिन्न लेखकों के नए और बेस्टसेलिंग टाइटल्स को भी पढ़ सकेंगे। प्राइम रीडिंग ईबुक में साहित्य और कथा, यात्रा, और रोमांस जैसी सभी शैलियों शामिल हैं।

कैसे करें शुरूआत

भारत में अमेजन प्राइम के सदस्य सीधे अपने किंडल ईबुक रीडर का उपयोग करके या एंड्रायड और आईओएस डिवाइस पर किंडल लाइट ऐप डाउनलोड करके प्राइम रीडिंग को सर्च कर सकते हैं। यूजर्स को मॉडल के लिए सभी टाइटल देखने के लिए अमेजन इंडिया साइट पर प्राइम रीडिंग सेक्शन में जाने की जरूरत है।

साथ ही आप रिव्यू देने के साथ-साथ लोगों के रिव्यू को भी पढ़ सकते हैं। अमेजन के डायरेक्टर और हैड अक्षय साही ने कहा कि अमेजन प्राइम पहले से ही मुफ्त, फिल्मों की स्ट्रीमिंग,म्यूजिक महान मूल्य के साथ प्रदान करता है। वहीं प्राइम रीडिंग की भी पेशकश की जा रही है। जिससे लोग अपने जीवन को बेहतर और अधिक मजेदार बना सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Another facility has been added to Prime Membership in India. Which is called Amazon Prime Reading. This helps Amazon Prime Subscribers read hundreds of ebooks without spending extra money. People who are fond of reading can take great advantage of this service.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X