Amazon Prime Sale हुई शुरू, डिस्काउंट और ऑफर्स से भरपूर
आज अमेजन ने अपने ई-कॉमर्स वेबसाइट पर एक सेल शुरू की है। इस सेल का नाम Amazon Prime sale है। यह सेल 15 जुलाई यानि आज से लेकर 16 जुलाई के रात तक चलेगी। इस सेल के दौरान अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन रखने वाले कस्टमर को काफी सारे फायदे मिलेंगे। अमेजन की इस सेल का फायदा वहीं यूज़र्स उठा पांएंगे जिनके पास अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन है।

Amazon Prime Sale
जिनके पास अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन नहीं है वो इस सेल का फायदा नहीं उठा पाएंगे। हालांकि ऐसे यूज़र्स अपने किसी अमेजन प्राइम रखने वाले रिश्तेदार या दोस्तों के जरिए इस सेल का फायदा उठा सकते हैं। इस सेल के दौरान अमेनज ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। अगर आपके पास अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन है और आपके पास एचडीएफसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड भी है तो आपको डबल फायदा हो सकता है।
HDFC कार्ड पर 10% डिस्काउंट
अमेजन प्राइम सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 10 पर्सेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। आपको बता दें कि यह डिस्काउंट अमेजन प्राइम के जरिए और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए मिलने वाले डिस्काउंट से अलग है। इसका मतलब अगर आप इन सभी डिस्काउंट ऑफर्स को मिला दें तो आपको कोई भी प्रॉडक्ट काफी सस्ता मिलेगा। लिहाजा अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का कार्ड नहीं है तो आप किसी दोस्तों या रिश्तेदारों से कार्ड का इंतजाम कर लें।
एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा
इस सेल के दौरान एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन या कुछ भी सामान है तो आप नया सामान खरीदने से पहले उसका एक्सचेंज ऑफर्स चेक कर लें। इस तरीके से आपको पुराने प्रॉडक्ट के लिए कुछ कीमत मिल जाएगी और नया प्रॉडक्ट सस्ता पड़ेगा। अगर आपके पास कोई भी पुराना प्रॉडक्ट है तो उसका इस्तेमाल कल रात तक में कर लें।
No Cost EMI का उठाएं फायदा
अमेजन ने अपने इस सेल में अमेजन प्राइम वाले यूज़र्स के लिए काफी सारे फायदे दिए हैं। इनमें से एक फायदा है इसमें मिलने वाला नो कॉस्ट ईएमआई। इस सेल के दौरान कंपनी नो कोस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन दे रही है। अगर आपको कोई महंगा सामान खरीदना है तो आप ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ-साथ नो कॉस्ट ईएमआई भी का भी फायदा उठा पाएंगे। इसके अलावा अमेजन पे का इस्तेमाल करने पर भी अलग डिस्काउंट दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








