Home
News

Amazon Great Republic Day Sale 2026: OnePlus 13 पर ₹12000 की बड़ी छूट, कीमत सीधे ₹57,999

Amazon Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत 16 जनवरी से होने जा रही है और इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे। सेल के दौरान Amazon स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, टीवी, कैमरा, ऑडियो प्रोडक्ट्स, वियरेबल्स, होम और किचन अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी में भारी छूट देगा।

अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। Amazon ने पहले ही कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन डील्स को टीज कर दिया है, जिनमें OnePlus 13 पर मिलने वाली बड़ी छूट सबसे ज्यादा चर्चा में है।

Amazon Republic Day Sale 2026: OnePlus 13 पर ₹12,000 की छूट

OnePlus 13 Amazon डील: सीधे ₹12,000 सस्ता

OnePlus 13 को भारत में ₹69,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Amazon Great Republic Day Sale 2026 के दौरान यह स्मार्टफोन ₹57,999 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यानी कुल मिलाकर ग्राहकों को पूरे ₹12,000 का तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा, जो इसे इस प्राइस सेगमेंट में और भी ज्यादा आकर्षक बनाता है।

OnePlus 13 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

OnePlus 13 में 6.82-इंच का QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो स्मार्टफोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Adreno 830 GPU मिलता है। यह फोन 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

बैटरी के मामले में OnePlus 13 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP Sony LYT-808 प्राइमरी सेंसर, 50MP Sony LYT-600 टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

क्या OnePlus 13 खरीदना चाहिए?

अगर आप 2026 में एक पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Amazon Great Republic Day Sale में मिलने वाली यह डील OnePlus 13 को वैल्यू फॉर मनी फ्लैगशिप बना देती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X