Home
News

अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में Smartphone पर 35% डिस्काउंट

By Neha

पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया अपने यूजर्स के लिए सेल का आयोजन करती रहती है। अमेजन इस साल की पहली ग्रेट इंडियन सेल के साथ हाजिर है। अमेजन Great Indian Sale का आगाज 21 जनवरी से होगा, जो तीन दिन 24 जनवरी तक चलेगी।

Honor 9 Lite First impression (Hindi)

इस सेल में स्मार्टफोन, मोबाइल एक्ससेरीज से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आयटम्स पर ग्रेट डील मिलेगी। अमेजन अपने प्राइम मेंबर्स के लिए 12 घंटे पहले सेल का आयोजन करने जा रही है, जिसमें यूजर्स कई ऑफर्स का फायदा ले पाएंगे। आइए जानते हैं इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में Smartphone पर 35% डिस्काउंट

अमेजन ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन 21 जनवरी को होगा। इसके 12 घंटे पहले 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे से अमेजन प्राइम मेंबर की सेल शुरू होगी। यानी अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर हैं, तो इन डील्स पर आप पहले फायदा पा सकते हैं। इस सेल में HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर प्रॉडक्ट पर 10 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए एक्सचेंज शॉपिंग पर 35 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा।

अमेजन पे से खरीदारी करने पर 10 परसेंट का एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा। अमेजन अपने यूजर्स केलिए 250 रुपए या उससे ज्यादा कीमत के प्रॉडक्ट खऱीदने पर 200 रुपए तक का कैशबैक ऑफर कर रही है। अगर आप अपने लिए स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो बता दें कि मोबाइल और एसेसरीज पर 40 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही होम अप्लाइंसेस पर 50 की छूट मिलेगी।

इस सेल में ऐपल, वनप्लस, सैमसंग, 10.or, UCB, Puma, LG, Whirlpool, Bajaj, Prestige, Usha, McAfee and Kaspersky जैसे ब्रांड शामिल है। स्मार्टफोन की बात करें, तो इस सेल में हॉनर 6X, सैमसंग On5 प्रो गोल्ड, मोटो G5 प्लस, 10.or G, ब्लैकवेरी कीवन, एलजी G6, लिनोवो K8 नोट, नुबिया M2, गूगल पिक्सल XL, माइक्रोमैक्स कैनवास इंफिनिटी प्रो, इनफॉकस टर्बो 5 प्लस जैसे स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon is set to hold its first 2018 so-called "Great India Sale" between 21st to 24th of this month.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X