Home
News

क्या आप अमेजन की नई कविताएं और कहानियां सुनने के लिए तैयार है...?

ई-कॉमर्स साइट अमेजन भारत में घर की दुकान मानी जाती है। भारत के लाखों लोग अमेजन से शॉपिंग करते हैं, और इसपर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। अमेजन अपने ग्राहकों को ना सिर्फ शॉपिंग करने में मदद करता है बल्कि मनोरंजन के भी साधन देता है। साथ ही अमेजन अपनी सर्विसों को और भी बेहतर बनाने का प्रयास करता रहता है।

क्या आप अमेजन की नई कविताएं और कहानियां सुनने के लिए तैयार है...?

बता दें, अमेजन ने आखिरकार भारत में अपनी ऑडिबल सर्विस को भी लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस को बीटा पर लॉन्च किया गया है। अगर आप अमेजन की ऑडिबल सब्सक्रिप्शन सर्विस का फायदा उठाना चाहतें हैं तो आपको मंथली 199 रुपए का भुगतान करना होगा। इस सर्विस के लिए यूजर्स को 30 दिनों का फ्री ट्रायल भी मिल रहा है। कई यूजर्स को अमेजन 90 दिनों का फ्री ऑडिबल ट्रायल भी दे रहा है। जिससे आप सर्विस का भरपुर फायदा उठा सकते हैं।

क्या है अमेजन की ऑडिबल सर्विस

अमेजन की सर्विस से अमेजन पर मौजूद किताबों को ऑडियो फॉरमेट में सुना जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को Audible app डाउनलोड करने की जरूरत होगी। पढ़ने के शौकीन लोगों के लिए यह सर्विस काफी फायदेमंद होगी। यूजर्स इस सर्विस के जरिए अपनी पसंदीदा कविताएं और कहानियों को सुन सकते हैें। उपन्यासों को भी सुन सकते हैं। बता दें, इस सर्विस में 200,000 ऑडियोबुक्स को शामिल किया गया है। इन सारी बुक्स को यूजर्स इस सर्विस के सब्सक्रिप्शन के बाद ही सुन सकेंगे।

हालांकि अभी भारत में यह सर्विस बीटा वर्जन पर शुरू किया गया है। यूजर्स अपनी पसंदीदा किताबों की लाइब्रेरी बनाकर लिस्ट की गई किताबों को ऑडिबल सर्विस के जरिए सुन सकते हैं। बता दें, इस सर्विस की 6 महीने की कीमत 1,345 रुपए हैं। वहीं, एक साल के इसे 2,332 रुपए में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon has finally launched its Audible Service in India. This service has been launched on beta. If you want to take advantage of the Amazon's Audible Subscription Service, then you have to pay a monthly Rs 199. For this service users are getting 30 days free trial too.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X