7,999 रुपए वाले अल्ट्रा HD कैमरे के साथ 2 बैटरी और 23 एक्सेसरीज मिल रही हैं फ्री
अगर आप पिक्चर्स क्लिक करने का शौक रखते हैं और कैमरा लेने का सोच रहे हैं, तो आपके बेस्ट डील है। एक्शन कैमरा बनाने वाली पॉपुलर कंपनी प्रोकस का प्रोकस रश 4K कैमरा ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर शानदार ऑफर के साथ मिल रहा है। कंपनी ने इस कैमरा को पिछली साल लॉन्च किया था।
प्रोकस रश 4K इस कैमरा की कीमत 7,999 रुपए है। कंपनी ने इस कैमरा को एवरीडे एक्शन कैमरा के तौर पर पेश किया है। आइए जानते हैं इस कैमरा के बाकी फीचर्स और इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इस समय मिड और स्टार्टिंग सेगमेंट में काफी प्रॉडक्ट काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं कैमरा की बात करें, तो कई मेकर्स ने पिछली साल कम बजट में शानदार फीचर्स के साथ कैमरा लॉन्च किए हैं। प्रोकस कंपनी ने इस कैमरा के साथ अपने प्रॉडक्ट सेगमेंट का लेवल हाई किया है। प्रोकस रश 4K कैमरा को डेली यूज में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक एक्शन कैमरा है, जो एक रिमोट के साथ आता है। इस रिमोट को आप बेंड की तरह कलाई में पहन सकते हैं। इस रिमोट से आप इस कैमरा को ऑपरेट कर सकते हैं और पिक्चर्स क्लिक कर सकते हैं।
प्रोकस रश 4K कैमरा साइज में काफी छोटा साइज 2 से 3 इंच का है। इस फोन में 2 इंच का डिसप्ले दिया है। इस कैमरा में मैमोरी कार्ड स्लॉट दिया है। इस कैमरा की मदद से आप (4K 30fps 2.7K 30fps), (1080P 60/30 fps), (720P at 60/30 fps) वीडियो के साथ 16 मेगापिक्सल के पिक्चर्स क्लिक कर सकते हैं। इस कैमरा के साथ जूम का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही इसके जरिए स्लोमोशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

प्रोकश का ये एक्शन कैमरा वॉटरप्रूफ है, जो 100 फीट तक वॉटर रेसिस्टेंस देता है। ये IP68 वॉटरप्रूफ केस के साथ आता है। इसके अलावा इसमें वाईफाई और एचडीएमआई फीचर से लैस है। अमेजन इंडिया से इस कैमरा को खरीदने पर इसके साथ में 2 बैटरी एक्सट्रा दी जा रही हैं। इसके साथ में इसके सात में करीब 23 एक्सेसरीज फ्री दी जा रही हैं। इसके साथ में प्रोकस का एक कैरी केस में मिल रहा है, जिसमें आप ये कैमरा और इसकी एक्सेसरीज रख सकते हैं। अमेजन इस कैमरा को ईएमआई पर खरीदने का ऑप्शन भी दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications