Xiaomi, OnePlus, Samsung और Realme फोन पर मिल रही बेस्ट डील

Amazon India ने भारत में अपने प्लेटफॉर्म पर Amazon Smartphone Upgrade Days Sale की घोषणा की। अमेजन अपग्रेड डेज सेल आज से भारत में शुरु हुई और यह 28 अक्टूबर, 2022 तक चलेगी। इस सेल के दौरान, अमेजन इंडिया स्मार्टफोन और एक्सेसरीज की खरीद पर विशेष डील और बड़ी छूट दे रहा है।
ई-रिटेल दिग्गज ने कहा कि वह OnePlus, Xiaomi, Samsung, iQOO, Realme और Tecno जैसी कंपनियों के अलावा डिफरेंट स्मार्टफोन की खरीद पर 40 प्रतिशत तक की डिस्काउंट देगी। कंपनी अपने स्मार्टफोन अपग्रेड डेज सेल के दौरान OnePlus Nord CE 2, Realme Narzo 50i, Redmi 10 Series और iQOO Neo 6 5G की खरीद पर स्पेसिफिक डिस्काउंट भी देगी।
डिफरेंट स्मार्टफोन खरीदने पर डिस्काउंट के अलावा, अमेजन इंडिया अपने यूजर्स को बैंक ऑफर्स भी दे रहा है। इसमें 28 अक्टूबर, 2022 तक AU Bank, Federal Bank, RBL Bank क्रेडिट कार्ड और 26 अक्टूबर, 2022 तक Axis Bank क्रेडिट कार्ड का यूज करने पर 10 प्रतिशत की छूट शामिल है।
अमेज़ॅन अपने यूजर्स को 5,000 रुपये के मिनिमम ट्रांजैक्शन वैल्यू के स्मार्टफोन खरीदने पर 750 रुपये तक के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट दे रहा है। इसके अलावा, वे अपनी पसंद के स्मार्टफोन पर नौ महीने तक एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का फायदा ले सकते हैं।
Amazon ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल खत्म होने के कुछ ही दिनों के बाद Amazon Smartphone Upgrade Days शुरू हो गया है।

1 - चल रही सेल के दौरान, Amazon India iQOO Z6 5G और iQOO Z6 Lite 5G को 14,999 रुपये और 13,249 रुपये में पेश कर रहा है। इस ऑफर में कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी शामिल किए गए हैं, जिस पर आपको 1,000 रुपये और 750 रुपये तक की छूट मिल जाएगी। इसी तरह iQOO Neo 6 5G इस सेल के दौरान 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा।
2 - सेल के दौरान, Amazon India OnePlus Nord CE 2 और OnePlus 10R Prime को 23,499 रुपये और 29,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश कर रहा है। वहीं Redmi Note 11T 5G को 14,999 रुपये में, Redmi 10A को 6,996 रुपये में और Redmi Note 11 Pro+ 5G को 18,499 रुपये में पेश किया जा रहा है। Redmi 9 Active, Redmi A1 और Redmi K50i स्मार्टफोन की सेल पर भी छूट दे रहा है।
3 - Realme स्मार्टफोन सेल के दौरान, Realme Narzo 50 4G 9,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि Realme Narzo 50i 5,749 रुपये में उपलब्ध है। ऑफर के साथ इसमें छ: महीने के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ कैशबैक ऑफर भी शामिल है।
4 - ई-रिटेलर Samsung Galaxy M13 5G को 12,999 रुपये में पेश कर रहा है। यह ऑफर चुनिंदा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,000 रुपये का कैशबैक भी देता है। इसमें तीन और छ: महीने का नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








