Home
News

अमेज़न स्मार्टफोन अपग्रेड सेल की आज हुई शुरुआत, 30 मार्च तक इन स्मार्टफोन पर मिलेगा भरपूर डिस्काउंट

Amazon ने भारत में एक नए सेल की आज से शुरुआत कर दी है। अमेज़न इंडिया पर होने वाले इस सेल का नाम Smartphone Upgrade Sale है। यह सेल आज यानि 27 मार्च से शुरू हुई है और 30 मार्च तक चलने वाली है। इस सेल के नाम से ही आपको समझ में आ गया होगा कि इस सेल में सिर्फ स्मार्टफोन पर ऑफर और डिस्काउंट मिलने वाला है।

अमेज़न स्मार्टफोन अपग्रेड सेल की आज हुई शुरुआत, 30 मार्च तक इन स्मार्टफोन पर मिलेगा भरपूर डिस्काउंट

Image Credit: Amazon

आपको बता दें कि इस सेल के दौरान स्मार्टफोन के अलावा स्मार्टफोन या मोबाइल में इस्तेमाल होने वाली एक्सेसरीज पर भी 80% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। वहीं स्मार्टफोन पर 40% तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। आइए आपको इस सेल के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

इस सेल में एसबीआई कार्ड से खरीदारी करने पर यूज़र्स को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं हर फोन को भी इस सेल के दौरान नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर्स और मोबाइल इंस्योरेंस प्लान पर 15% का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा। आइए आपको कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं, कि उन्हें खरीदने पर आपको कितना फायदा हो सकता है।

Redmi Note 9 Pro Max के ऑफर्स

इस फोन की भी असल कीमत 18,999 रुपए है लेकिन इस सेल के दौरान आप इस फोन को 14,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन को खरीदने पर यूज़र्स को 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई का भी फायदा मिल सकता है। इस फोन में कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का है।

Redmi 9 पर भी होगा फायदा

इस फोन को आप सेल के दौरान 8,799 रुपए में खरीद सकते हैं, जबकि Redmi 9 की असल कीमत 10,999 रुपए है। इसके अलावा इस फोन को खरीदने पर आपको 300 रुपए का Amazon Pay कैशबैक भी मिल सकता है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट मिलेगा। इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की डिस्प्ले और 5000 एमएएच की बैटरी समेत एक अच्छा कैमरा सेटअप भी दिया है, जो इस फोन के रेंज के हिसाब से पर्फेक्ट है।

अन्य चीजों पर भी मिलेगा डिस्काउंट

इसके अलावा भी आपको इस सेल में सैमसंग, ओप्पो, रियली समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन पर अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर मिल जाएगा। इतना ही नहीं आप स्मार्टफोन के अलावा पॉवरबैंक, ईयरफोन, हेडफोन, ब्लूटूथ समेत कई सारी चीजों को खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon has started a new cell in India from today. The name of this cell on Amazon India is Smartphone Upgrade Sale. This sale has started today i.e. 27 March and is going to run till 30 March. You must have understood from the name of this sale that this sale is only going to get offers and discounts on the smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X