Oneplus 7T Series को 12,000 रुपए तक के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
Oneplus 7T Series को अगर आप ऑफर्स के साथ खरीदना चाहते हैं तो आपके पास आजकल एक अच्छा मौका है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं कि इस सीरीज के फोन के लिए अमेज़न पर एक शानदार सेल चल रही है। इस सेल का नाम ही अमेज़न स्पेशल सेल है। इस सेल में वनप्लस 7टी सीरीज के स्मार्टफोन्स को ही कम दाम में कई ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है।

OnePlus 7T का ऑफर और कैमरा सेटअप
इस सेल के दौरान कंपनी ने वनप्लस 7टी सीरीज के Oneplus 7T को 37,999 रुपए की जगह पर सिर्फ 33,999 रुपए की कीमत में बेचने का फैसला किया है। इस तरह से यूज़र्स को इस फोन पर भी करीब 4000 रुपए का बेनिफीट होगा। वनप्लस 7 टी का एक प्रमुख आकर्षण वनप्लस 7 की तुलना में इसका बेहतर कैमरा हार्डवेयर है। बैक पैनल पर बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल कई सेंसर पेश करता है। प्राइमरी सेंसर सोनी IMX586 सेंसर वाला 48MP का कैमरा है जो चमकीले f / 1.6 अपर्चर लेंस का इस्तेमाल करता है। यह 16MP के वाइड-एंगल लेंस (f / 2.4) और 12MP टेलीफोटो लेंस (f / 2.2) के साथ है।
OnePlus 7T Pro का ऑफर और कैमरा सेटअप
इसके अलावा अगर आप Oneplus 7T Pro को खरीदेंगे तो आपको 47,999 रुपए की जगह पर ये फोन सिर्फ 41,999 रुपए में मिल जाएगा। इस फोन में भी यूज़र्स को 6,000 रुपए का फायदा होगा। वनप्लस 7 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और मोटराइज्ड सेल्फी कैमरा वाला पहला वनप्लस स्मार्टफोन है। वनप्लस 7 प्रो में 48 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल+16 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है और 3x ऑप्टिकल zoom के लिए 8 MP टेलीफोटो लेंस भी है। इसका कैमरा 48 एमपी मोड के साथ OIS और EIS को सपोर्ट करता है जो 4K वीडियो @60fps रिकॉर्ड करने में मददगार साबित होता है।
₹6,000 रुपए तक का एक्सट्रा बैंक ऑफर भी उपलब्ध
इन दोनों फोन के अपने-अपने इन डिस्काउंट कटर ऑफर्स के साथ भी कुछ बैंक ऑफर्स इस फोन को खरीदते वक्त मिलेंगे। उन ऑफर्स के तहत अगर आप इन दोनों फोन में से किसी भी फोन की खरीदारी एक्सिस बैंक के कार्ड से करेंगे तो आपको 6000 रुपए तक एक्सक्लूसीव कैशबैक मिलेगा और इसके साथ-साथ ईएमआई का ऑफर भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








