Amazon Summer Sale का आज आखिरी दिन, सस्ता चाहिए तो जल्दी जाइए
अमेजन ने 4 मई को अपने एक नई समर सेल की शुरुआत की थी। इस साल का नाम Amazon Summer Sale है। आज इस सेल का आखिरी दिन है। अगर आपने अभी तक इस सेल का फायदा नहीं उठाया है तो आपके पास आज एक आखिरी मौका है।

अगर आप इस सेल के जरिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास आज एक अच्छा मौका है। इस सेल में आपको कई कंपनियों के स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिलेगा, जिसमें OPPO, Xiaomi, OnePlus, Apple, Samsung, Realme और Apple के स्मार्टफोन भी शामिल हैं।
इस सेल में स्मार्टफोन के अलावा अन्य आइटम्स में भी आपको डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे। अगर आप अभी तक इस समर सेल का फायदा नहीं उठा पाएं हैं तो आज आपके पास आखिरी मौका है। इस सेल में आपको Apple iPhone X 21,001 रुपए के बड़े डिस्काउंट के साथ 69,999 रुपए में मिलेगा। इस स्मार्टफोन की असल कीमत 91,900 रुपए है। आज के सेल में आप इस स्मार्टफोन को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं।
इसके अलावा आज के सेल में कंपनी OnePlus 6T में भी 9000 रुएप का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस फोन की कीमत 41,999 रुपए है लेकिन आज आप 32,999 रुपए में खरीद पाएंगे। इस तरह से कई स्मार्टफोन समेत अन्य अनेक डिवाइसों पर अमेजन कंपनी डिस्काउंट ऑफर दे रही है।
अगर आप कुछ भी सामान डिस्काउंट के साथ खरीदना चाहते हैं तो बिना वक्त गवाएं अमेजन की साइट पर चले जाएं और अपनी खरीदारी करें। हालांकि फ्लिपकार्ट ने भी अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह के एक समर सेल आयोजित की थी। फ्लिपकार्ट सेल का भी आज ही आखिरी दिन है।


Click it and Unblock the Notifications








