Home
News

सिर्फ 129 रुपए में Amazon प्राइम मेंबरशिप लेने का मौका

By Neha Kashyap

अगर आप अमेजन इंडिया के प्राइम मेंबर बनना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। अब कस्टमर्स सिर्फ 129 रुपए में अमेजन प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं। बता दें कि इससे पहले कंपनी 999 रुपए में सालाना प्राइम मेंबरशिप प्लान पेश करती थी। अब कंपनी ने इसे हर महीने 129 रुपए में प्राइम मेंबरशिप देने का ऑफर दिया है। हालांकि कंपनी ने 129 रुपए की मंथली प्राइम मेंबरशिप के साथ कुछ शर्तें पेश की हैं।

सिर्फ 129 रुपए में Amazon प्राइम मेंबरशिप लेने का मौका

अगर आप इस प्राइम मेंबरशिप का फायदा लेना चाहते हैं, तो आपको HDFC या ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए ही रिचार्ज कराना होगा। सिर्फ इन दोनों बैंकों के कार्ड की वैलिडिटी के पीछे वजह है ऑटो रिन्यू। अमेजन ओरिजनल पेमेंट मेथड के जरिए हर महीने के आखिर यानी 30 दिन बार अपने आप प्राइम मेंबरशिप को रिन्यू कर सकेगी। हालांकि जो कस्टमर्स इसे ऑटो रिन्यू सुविधा नहीं रखना चाहते हैं, वह इसे पोर्टल से इसे मैनुअली कैंसिल भी कर सकते हैं।

कस्टमर्स इस मंथली प्राइम मेंबरशिप को अमेजन ऐप के जरिए भी ले सकते हैं। इस प्राइम मेंबरशिप का फायदा यूजर्स अमेजन सेल के दौरान ऑफर्स में ज्यादा फायदा पाने के लिए ले सकेंगे क्योंकि कंपनी अपनी हर सेल में पहले प्राइम मेंबरशिप के लिए ऑफर्स पेश करती है और नॉर्मल कस्टमर्स से ज्यादा डिस्काउंट और फ्री होम डिलिवरी जैसे फायदे देती है।

अगर कस्टमर्स नेट बैंकिंग या अन्य किसी मोड के जरिए प्राइम मेंबरशिप लेना चाहते हैं, तो वह सालाना प्राइम मेंबरशिप प्लान ले सकते हैं, जो 999 रुपए का है। अमेजन प्राइम मेंबरशिप पर मिलने वाले फायदे की बात करें, तो अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर हैं, तो बिना किसी शिपिंग चार्ज के मिनिमम शॉपिंग पर भी जल्दी से जल्दी प्रॉडक्ट की डिलिवरी पा सकते हैं। अगर आप कुछ चुनिंदा शहरों में हैं, तो ऑर्डर करने वाले दिन ही या कुछ घंटों में ही प्रॉडक्ट डिलिवर कर दिया जाता है। वहीं अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर नहीं हैं, तो 1000 रुपए या उससे अधिक कीमत के प्रॉडक्ट के लिए आपको शिपिंग चार्जेस नहीं पे करने होंगे।

प्राइम मेंबर अमेजन इंडिया से कस्टमर्स फ्री सेंपल बॉक्स प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि पहले आपको प्रॉडक्ट के साथ में बॉक्स के लिए भी पे करना होगा, लेकिन एक बार प्रॉडक्ट की डिलिवरी हो जाने के बाद यूजर के अकाउंट में सेंपल बॉक्स के पैसे आ जाएंगे। अमेजन पर स्नेक सेंपल बॉक्स, के कप कॉफी सेंपल बॉक्स, डेली ब्यूटी सेंपल बॉक्स, लग्जरी सन केयर सेंपल बॉक्स, न्यूट्रीशियन और वैलनेस सेंपल बॉक्स, लग्जरी ग्रूमिंग सेंपल बॉक्स और डॉग फूड ट्रीट सेंपल बॉक्स मौजूद हैं। बता दें कि ये ऑफर अमेजन के सिर्फ प्राइम कस्टमर्स के लिए मौजूद है।

अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर हैं, तो फ्री में अनलिमिटेड फोटो डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस फीचर को पांच अन्य लोगों के साथ भी शेयर कर अपना पर्सनल फोटो वॉलेट भी तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा आपको 5जीबी स्टोरेज मिलेगा जिसमें आप वीडियो और डॉक्यूमेंट स्टोर कर सकते हैं।

अमेजन पर 10,000+ फ्री MP3 सॉन्ग्स हैं, जिन्हें फ्री में स्ट्रीम और डाउनलोड किया जा सकता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से न्यू रिलीज, पॉपुलर आर्टिस्ट, कस्टमर्स रिव्यू और रेटिंग भी दे सकते हैं। अगर आप प्राइम मेंबर हैं, तो अमेजन इंडिया पर मौजूद लाखों गानों का मजा फ्री में ले सकते हैं। इसके अलावा अमेजन प्राइम मेंबर्स को कई प्रॉडक्ट महीने भर के ट्रायल के लिए मुफ्त मिलते हैं, जिन्हें खऱीदने के पहले यूज किया जा सके।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon India has silently introduced a monthly Amazon Prime subscription plan of Rs 129 giving an extra option to its customers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X