Amazon Vs Flipkart- एक जगह पर जानिए दोनों कंपनियों के सभी खास ऑफर्स
अगर आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो क्यों न इस बार भारी छूट पर ऑनलाइन शॉपिंग की जाए। आज़ादी के जश्न के मौके पर ई-कॉमर्स कंपनियां अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए भारी मात्रा में डिस्काउंट के साथ सेल लेकर आई हैं। अमेजॉन और फ्लिपकार्ट दोनों कंपनियों ने अपने ग्राहकों को आकर्षित करने की पूरी तैयारी कर ली है।

अमेजॉन VS फ्लिपकार्ट
सेल के दौरान दोनों ही कंपनियों पर प्रोडक्ट्स ऑर्डर करने पर आपको 80 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। अगर आप अमेजॉन पर शॉपिंग करना चाहते हैं तो 9 अगस्त से 12 अगस्त कर भारी मात्रा के डिस्काउंट पर शॉपिंग कर सकते हैं वहीं फ्लिपकार्ट की सेल 10 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगी। तो चलिए जानते हैं इन दोनों ई-कॉमर्स कंपनियों पर चलने वाली सेल की डिटेल्स...
अमेजॉन फ्रीडम सेल के नाम से अपनी सेल चला रही है तो फ्लिकार्ट द बिग फ्रीडम सेल के नाम पर आपको लुभावने डिस्काउंट देगी।
अमेजॉन 'फ्रीडम सेल'
अमेजॉन की इस अमेजिंग सेल में 200 से ज्यादा कैटेगरी होंगी जिनमें 2500 से ज्यादा ब्रांड्स करीब 20,000 डील्स पर डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल में स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रोनिक्स, होम अप्लाइंस, फैशन प्रोडक्ट्स आदि पर भारी छूट दी जाएगी।
1) स्मार्टफोन- अगर आप फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप अमेजॉन की फ्रीडम सेल में 25 से ज्यादा ब्रांड्स का स्मार्टफोन 40 फीसदी के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इन ब्रांड्स में शाओमी, वनप्लस, मोटोरोला, नोकिया और वीवो जैसे ब्रांड्स के फोन शामिल होंगे। इनके साथ ही, अमेजॉन के 4 एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाएंगें।
2) इलेक्ट्रॉनिक्स- इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स पर आपको 50 फीसदी से ज्यादा की छूट दी जाएगी। 350 से ज्यादा ब्रांड्स में आपको लेनोवो, बोस, केनन, जेबीएल आदि ब्रांड्स ऑफर की जाएंगी।
3) होम अप्लायंस- इस सेल में आप घेरलु सामानों पर भी भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं। उषा, बॉम्बे डाइंग, प्रैस्टिज जैसी ब्रांड्स पर आपको 70 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ टीवी और अन्य सामानों पर 40 फीसदी की छूट दी जाएगी और 22,000 रुपए तक का एक्सजेंच ऑफर का भी आप यहां फायदा उठा सकते हैं।
4) फैशन प्रोडक्ट्स- वहीं इस सेल में फैशन प्रोडक्ट्स पर भी 50-80 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।
एक्सट्रा बेनिफिट्स- बता दें कि इस सेल के लिए अमेजॉन ने भारतीय स्टेट बैंक से पार्टनरशिप की है और अगर एक्सट्रा बेनिफिट्स का ज़िक्र करें तो अगर आप अमेजॉन के प्राइम यूजर हैं तो आपके लिए एक्सक्लूसिव डील्स भी दी जाएंगी। इतना ही नहीं अमेजॉन सेल के दौरान अपने ग्राहकों को लकी विनर बनने का भी मौका देगा। जैकपोट ऑफर के तहत लकी विनर्स को 4 लाख रुपए तक जीतने का मौका मिलेगा।
फ्लिपकार्ट 'द बिग फ्रीडम सेल'
फ्लिपकार्ट पर भी अमेजॉन सेल की तरह भारी छूट दी जाएगी जिसको आप 10 अगस्त से 12 अगस्त तक पा सकते हैं। लेकिन फ्लिकार्ट की इस सेल में थोड़ा अलग और थोड़ा खास होगा। फ्लिपकार्ट यूजर्स को हर 8 घंटे में बड़ी डील्स दी जाएगी और साथ ही इन दोनों दिनों में रात 2 बजे तक हर घंटे रिवोल्यूशनरी डील्स ऑफर की जाएगी।
वहीं बता दें आपको कि अगर आप सिटी बैंक क्रेडिट धारक हैं तो आपको एक्सक्लूसिव डील्स पाने का भी मौका मिलेगा।
1) स्मार्टफोन्स- द बिग फ्रीडम सेल में स्मार्टफोन्स पर कितनी छूट दी जाएगी, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है। लेकिन, सेल में सैमसंग, शाओमी, एप्पल जैसे ब्रांड्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा सकता है।
2)होम अप्लायंस- फ्लिपकार्ट में घरेलु सामान खरीदने वालों को भी काफी मुनाफा होगा क्योंकि इनमें आपको 70 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। वहीं, किचन के सामानों पर भी 40-80% छूट होगी।
3) इलेक्ट्रॉनिक्स- इलेक्ट्रॉनिक्स पर आपको 80 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।
4) फैशन प्रोडक्ट्स- 40-80 फीसदी की छूट पर आप यहां फैशन शॉपिंग कर सकते हैं।
5) ब्यूटी प्रोडक्ट्स और खिलौने - इन प्रोडक्ट्स को आप बहुत ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इनकी शुरुआत मात्र 99 रुपए से होगी।


Click it and Unblock the Notifications








