Amazon 20 जनवरी से करेगा Great Indian Sale का आयोजन
भारत में कई ई-कॉमर्स कंपनियां आए दिन अपनी वेबसाइट में सेल का आयोजन करती रहती है। जो ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी है। नए साल की शुरुआत हो चुकी है, उसी के साथ-साथ कंपनियों ने भी अपनी कमर कस ली है। बता दें, अमेजन इंडिया ने नए साल 2019 में पहली Great Indian Sale की घोषणा की है।

यह सेल अमेजन पर 20 जनवरी से शुरू होकर 23 जनवरी तक चलेगी। हालांकि प्राइम मेंबर्स एक दिन पहले यानी 19 जनवरी दोपहर 12 बजे से ही इस सेल का फायदा उठा सकेंगे। अमेजन ने अपनी इस सेल के लिए HDFC के साथ पार्टनरशिप की है। जिससे ग्राहकों को काफी फायदा मिलेगा। सेल के दौरान HDFC Bank के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और EMI करवाने पर 10% अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा।
किन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा डिस्काउंट
मेजन की Great Indian Sale पर Apple, OnePlus, Xiaomi, Honor, Realme और Samsung के स्मार्टफोन अट्रैक्टिव डिस्काउंट के साथ पेश किए जाएंगे। अगर आप नए साल पर अपने लिए स्मार्टफोन या फिर कोई दूसरा डिवाइस खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट टाइम होगा। इसी के साथ ही ग्राहक हेडफोन, लैपटॉप, स्मार्टफोन एसेसरीज और दूसरे डिवाइसों को भी सेल में बेहतर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
बता दें कस्टमर अमेजन डिवाइस पर 3,000 रुपये का फायदा उठा सकते हैं। जिसमें Amazon Echo, FireTV Stick और Kindle eReaders जैसे डिवाइस शामिल हैं। शॉपिंग ब्रांड की बात करे तो, Red Tape, Bata, MotherCare, Vero Moda, Fastrack, Joyalukkas, Timex, Skybags, Arrow, LG, Voltas, BPL, HP, Canon, Hot Wheels, Pampers, Surf Excel, Lakme, Philips, Prestige, Usha, Bombay Dyeing जैसे ब्रांड पर भी भारी डिस्काउंट पेश किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








