Home
News

Amazon ने ICICI Bank के साथ की साझेदारी, प्राइम मेंबर्स को मिलेगा फायदा

ई-कॉमर्स साइट अमेजन की भारत में अपनी एक जगह है। लोग इसे घर की दुकान इसलिए मानते हैं, क्योंकि अमेजन अपने ग्राहकों को विश्वासजनक सर्विस उपलब्ध कराता है। अमेजन प्राइम मेंबरशिप आने के बाद अमेजन और यूजर्स का संबंध और भी कई ज्यादा मजबूत हो गया है।

Amazon ने ICICI Bank के साथ की साझेदारी, प्राइम मेंबर्स को मिलेगा फायदा

प्राइम मेंबरशिप यूजर्स को फास्ट डिलीवरी के साथ शानदार ऑफर्स, मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध कराती है। यूजर्स का और भी ज्यादा भरोसा जीतने के लिए अमेजन ने एक और कदम उठाया है। बता दें, अमेजन ने ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है। जिससे यूजर्स को काफी फायदा पहुंचेगा।

अमेजन और आईसीआईसीआई की साझेदारी

वहीं, कंपनी ने प्राइम कस्टमर्स के लिए अमेजन पे ICICI Bank क्रेडिट कार्ड को भी लॉन्च किया है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर यूजर्स को 5 प्रतिशत का रिवॉर्ड पॉइंट मिलेगा, जहां अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का प्रत्येक रिवॉर्ड पॉइंट रुपए के बराबर होगा। इस साझेदारी से अमेजन भी यूजर्स के दिल में अपनी खास जगह बना सकेंगे।

इस साझेदारी से यूजर्स को फायदा

बता दें, यूजर्स अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध 160 मिलियन से अधिक प्रोडक्ट की लिस्ट में इन रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल कर सकेंगे। कार्ड के इस्तेमाल से अमेजन प्राइम कस्टमर्स खरीदारी पर 5 प्रतिशत रिवॉर्ड प्वाइंट दिए जाएंगे। जिसके बाद यह रिवॉर्ड पॉइंट अमेजन पे बैलेंस में बदल जाएंगे।

जिसके बाद इन पॉइंट्स को Amazon.in और पार्टनर ट्रेडर्स पर प्रोड्क्ट को खरीदते समय इस्तेमाल किया जा सकेगा। बता दें, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड वीजा के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। जिससे यूजर्स को अधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा। अगर आप 1,000 रुपए क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं और आप प्राइम मेंबर्स हैं तो आपको 50 रिवॉर्ड पॉइंट (5 प्रतिशत) दिए जाएंगे।

जो आपके अमेजन पे में जुड़ जाएंगे। वहीं, नॉन-प्राइम मेंबर्स को 30 पॉइंट (3 प्रतिशत) दिए जाएंगे। अमेजन पे के डायरेक्टर-इमर्जिंग पेमेंट्स विकास बंसल ने इस साझेदारी के बारें में कहा कि हमारा मिशन ऑनलाइन शॉपिंग को अधिक अफोर्डेबल बनाना है। अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड हमारे ग्राहकों को अमेजन और हर जगह, जहां वे खरीदारी करते हैं, रिवॉर्ड पॉइंट उपलब्ध कराएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon has partnered with ICICI Bank. This will greatly benefit the users. The company has also launched ICICI Bank Credit Card on Amazon for Prime Customers. On shopping with ICICI Bank Credit Card, users will get 5 percent reward points.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X