Home
News

25 दिन का बैटरी बैकप साथ में फोन कॉलिंग फीचर वो भी इतने कम दाम में

25 दिन का बैटरी बैकप साथ में फोन कॉलिंग फीचर वो भी इतने कम दाम में

Ambrane का नाम तो आप सबने सुना ही होगा, भारतीय बाजार में Ambrane के कई प्रोडेक्‍ट काफी पसंद किए जाते हैं। स्‍मार्टवॉच की रेंज में कपंनी ने Wise Eon Pro स्मार्टवॉच बाजार में पेश की है जिसमें कई खूबियांं और फीचर दिए गए हैं। इसमें मिलती है 1.85-इंच की स्‍क्रीन जो 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। EON Pro में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए डायलर, माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिया गया हैं। चलिए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में।

Ambrane Wise Eon Pro : कीमत, कलर ऑप्‍शन

Ambrane Wise Eon Pro स्मार्टवॉच की कीमत है 1,799 रु और इसे Ambrane या फिर Flipkart वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच चार कलर वेरिएंट- रेड, ब्लू, ग्रीन और ब्लैक में उपलब्‍ध है।

Ambrane Wise Eon Pro : फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Ambrane वाइज प्रो स्मार्टवॉच में 240x280 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.85 इंच का ल्यूसिड डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 2.5D ग्लास लगा हुआ है जो स्क्रैच-रेजिस्टेंट है। यह 100+ वॉच फ़ेस के साथ आती है और इसमें Interactive dial, लाइव वॉच फेस, कस्‍टम विजिट जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं।

25 दिन का बैटरी बैकप साथ में फोन कॉलिंग फीचर वो भी इतने कम दाम में

Smartwatch में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड शामिल किए गए हैं जिनमें रनिंग, वाइकिंग और साइकिलिंग, जिमनास्टिक, योग, लंबी पैदल यात्रा, क्रॉस फिट, डांसिंग, कराटे, ताइक्वांडो, घुड़सवारी, डिस्क गेम जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसके साथ ये सभी की रिकॉर्डिंग भी सेव रखता है। वॉयस असिस्टेंट की मदद से स्मार्टवॉच में कमांड भी दे सकते हैं।

Wise Eon Pro smartwatch वेलनेस को सपोर्ट करती है, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) की निगरानी करती है, स्लीप ट्रैकर, सेडेंटरी और ड्रिंक वॉटर रिमाइंडर भेजती है और महिलाओं के मासिक धर्म (Menstrual) को ट्रैक करती है। वॉच IP68 वाटर रेसिस्टेंट है यानी हल्‍की फुल्‍की बारिश में भी इसे आराम से यूज़ कर सकते हैं।

Ambrane Wise Eon Pro smartwatch : बैटरी

स्मार्टवॉच 280mAh की बैटरी के साथ आती है और एक बार चार्ज होने पर 10 दिन और 25 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देने का वादा करती है। इसमें ब्लूटूथ v5.0 कनेक्टिविटी दी गई है। और यह ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर को सपोर्ट करती है। यूजर्स वियरेबल से पेयर्ड स्मार्टफोन पर म्यूजिक प्लेबैक और कैमरा फंक्शंस को सीधे कंट्रोल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Ambrane has launched the Ambrane Wise Eon Pro smartwatch in the Indian market. Wearable comes with many good features. It sports a 1.85-inch display that delivers a peak brightness of 550 nits. Dialer, microphone and speaker are also provided for Bluetooth calling in EON Pro. Let's know about its features and price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X