अमित शाह ने Gmail छोड़कर Zoho Mail को अपनाया, क्या है इस ऐप में अलग?
केंद्र सरकार में गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने अपने आधिकारिक ईमेल प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। उन्होंने अब Google के Gmail की जगह भारतीय कंपनी Zoho Mail को अपनाया है। इस बदलाव की जानकारी खुद अमित शाह ने अपने आधिकारिक संदेश के जरिए दी है।
अमित शाह ने अपने संदेश में कहा, मैंने Zoho Mail पर स्विच किया है। कृपया मेरे ईमेल पते में हुए बदलाव पर ध्यान दें। मेरा नया ईमेल पता है - [email protected]। भविष्य में मेल के माध्यम से किसी भी संवाद के लिए कृपया इसी पते का उपयोग करें। इसका मतलब है कि अब उनसे किसी भी आधिकारिक या व्यक्तिगत संवाद के लिए Zoho Mail का नया ईमेल एड्रेस उपयोग किया जाएगा। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल...

भारतीय प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने की पहल
Zoho Mail एक भारतीय कंपनी Zoho Corporation का ईमेल सर्विस प्लेटफॉर्म है, जो डेटा प्राइवेसी और लोकल सर्वर सपोर्ट के लिए जाना जाता है। अमित शाह का यह कदम "मेक इन इंडिया" और डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।
कई विशेषज्ञों का मानना है कि अमित शाह का यह निर्णय न केवल सरकारी डेटा सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि भारतीय टेक कंपनियों को भी वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहन देगा।
Zoho Mail में अकाउंट कैसे बनाएं?
- सबसे पहले Zoho Mail Sign Up पेज
- पर जाएं।
- Sign Up या Create Account विकल्प चुनें।
- मांगी गई जानकारी जैसे नाम, यूजरनेम, पासवर्ड और मोबाइल नंबर भरें।
- मोबाइल नंबर को OTP से वेरीफाई करें।
- बाकी आवश्यक स्टेप्स पूरे करें और अकाउंट क्रिएट कर लें।
- अब आप लॉगिन करके Zoho Mail की सर्विस का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।
इंटरफेस कैसा है?
Gmail का लेआउट आसान और बातचीत-केंद्रित है, जबकि Zoho Mail एक पारंपरिक फोल्डर-बेस्ड इंटरफेस प्रदान करता है। यह उन लोगों के लिए बेहतर है जो ईमेल मैनेजमेंट पर ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








