अमिताभ बच्चन भी पूछ रहे हैं, कब होगा OnePlus 5 लॉन्च ?
वन प्लस 5 की ऑफिशियल इमेज और लीक इमेज से पता चल रहा है कि ये स्मार्टफोन दिखने में iPhone 7 Plus जैसा हो सकता है।
लोगों के बीच इस समय One Plus 5 स्मार्टफोन को लेकर काफी एक्साइटमेंट है और इसके लॉन्च का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब इस फोन के प्रमोशन में अमिताभ बच्चन भी शामिल हो चुके हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन One Plus 5 स्मार्टफोन के विज्ञापन में नजर आए। इस विज्ञापन में फोन के बारे में कोई नई जानकारी सामने तो नहीं आई, लेकिन अमिताभ सवाल कर रहे हैं कि ये फोन कब लॉन्च होगा।

बता दें कि ये फोन ग्लोबल मार्केट में मंगलवार यानी 20 जून को लॉन्च किया जा रहा है। भारत में ये फोन 22 जून को इसके इंडियन फैन्स के लिए पेश किया जाएगा।
वन प्लस के ब्रांड एंबेस्डर और बॉलिवुड स्टार अमिताभ बच्चन इस स्मार्टफोन का ऐड करते नजर आए। बता दें कि कंपनी के तरफ से पहले ही फोन की बैक इमेज जारी की गई थी, जिसमें इसकी डिजाइन के बारे में काफी हद तक पता चल रहा है।
रिपोर्ट्स आ रही हैं कि इस स्मार्टफोन की कीमतें भी लीक हो गई हैं। एक स्क्रीनशॉट लीक हुआ है जिसमें लिखा है कि यह अमेजॉन एक्क्लूसिव होगा और इसके दो वैरिएंट भी नजर आ रहे हैं। पहले में 6GB रैम के साथ 64GB की मैमोरी के साथ 23,999 रुपए कीमत और दूसरे में 8GB रैम के साथ 128GB रैम के साथ 37,999 रुपए की कीमत में ये फोन अबेलेवल होगा।
लॉन्च से पहले ही चीनी मार्केट में इस स्मार्टफोन के लिए 5.25 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। वन प्लस चीनी मार्केट में वन प्लस 5 के लिए JD.com पर रजिस्ट्रेशन कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications








