हवाई जहाज से गिरने के बाद भी आईफोन को कुछ नहीं देखिए, देखिए वायरल वीडियो
अगर हमसे गलती से भी अपना स्मार्टफोन थोड़ी सी ऊंचाई से नीचे गिर जाए तो यकीनन एक मिनी हार्ट-अटैक आ जाता है। लेकिन ज़रा सोचिए कि फोन हवाई जहाज से गिर जाए! सोचने में ये किसी डरावने सपने से कम नहीं है। लेकिन ऐसा एक ब्राजील के डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर के साथ हुआ है जिनका नाम Ernesto Galiotto है। इनका फोन हवाई जहाज से गिरने के बाद भी सही सलामत है। आइए आपको इस पूरे मामले के बारे में बताते हैं।

2000 फीट की ऊंचाई से गिरा आईफोन
दरअसल, Ernesto Galiotto हवाई जहाज में अपने iPhone 6s से शूट कर रहे थे। अचानक, तेज हवा के झोंके के कारण उन्हें हाथ से फोन करीब 2000 फीट नीचे गिर गया। ज़रा दिल को थामिए! इसके बाद जो हुआ उसपर बिल्कुल भी विश्ववास नहीं किया जा सकता। फोन जब नीचे गिरा तो इसके कैमरा ऑन था। हैरान कर देने वाली बात ये है कि पूरा मामले उनके फोन में कैद हो गया।
फोन में कैद हुई पूरी घटना
ये घटना Peró beach पर हुई है। सबसे पहले इसे ब्राजीलियन मीडिया आउटलेट G1 ने रिपोर्ट किया है। जब उनका फोन नीचे गिरा तो उनको लगा कि जैसे अब उन्हें वापिस कभी भी फोन नहीं मिलेगा। लेकिन उसकी लोकेशन को चेक करने के लिए Galiotto ने जीपीएस ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया।
जिससे उन्हें पता चला कि फोन एक बीच के पास गिरा है और ठीक है।
हालांकि, इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद फोन की स्क्रीन प्रोटेक्टर को नुक्सान हुआ है। इसके अलावा आईफोन एकदम बढ़िया कंडीशन में है।
G1 से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि ये एक ट्रेजेडी हो सकती थी। इतनी ऊंचाई से नीचे गिरने पर ये किसी को लग भी सकता था। लेकिन जब इसके कैमरे में कैप्चर हुई वीडियो को मैंने देखा तो पाया कि इसमें कोई ट्रेजेडी नहीं बल्कि सिर्फ चमत्कार था।
Image Credit: india.com


Click it and Unblock the Notifications








