Home
News

Android 12 हुआ रोलआउट, डेवलपर्स करेंगे प्रिव्यू फिर यूज़र्स के लिए होगा लॉन्च

कई लीक और अटकलों के बाद, एंड्रॉइड 12 को डेवलपर ने प्रिव्यू 1 के लिए रोल आउट किया है। डेवलपर्स का प्रिव्यू एक झलक देता है कि अगला एंड्रॉइड अपडेट कैसा दिखने वाला है। बताया जा रहा है कि एंड्रॉइड 12 में कई नए फीचर्स आएंगे जो आपके फोन पर पूरे एंड्रॉइड अनुभव को बेहतर बनाएंगे।

Android 12 हुआ रोलआउट, डेवलपर्स करेंगे प्रिव्यू फिर यूज़र्स के लिए होगा लॉन्च

एंड्रॉयड 12 ने फिलहाल सिर्फ डेवलपर्स का प्रिव्यू जारी किया है इसलिए यह अभी भी आधिकारिक लॉन्च नहीं हुआ है। अभी सिर्फ डेवलपर्स और परीक्षकों के लिए प्रिव्यू डाउनलोड करने का ऑप्शन इस नए अपडेट में दिया गया है। हालांकि अगर आप एक आम यूज़र्स हैं तो आपको एंड्रॉयड 12 का प्रिव्यू अपडेट नहीं करना चाहिए। अगर आपके पास एक अतिरिक्त Google Pixel स्मार्टफोन है जिसका आप अब उपयोग नहीं करते हैं, तो आप डेवलपर्स के प्रिव्यू को एक शॉट दे सकते हैं।

आपके डिवाइस पर Android 12 कब मिलेगा?

यूज़र्स के लिए एंड्रॉयड 12 को कब रोल आउट किया जाएगा, इसके बारे में कोई पक्की जानकारी तो अभी नहीं है। यदि हम पिछले अपडेट के हिसाब से इस नए अपडेट के लॉन्च होने का अंजादा लगाए, तो Google के पास 8 सितंबर को एंड्रॉयड 11 का स्टेबल वर्ज़न आया था। इसलिए इस बार भी, Google एंड्रॉयड 12 के स्टेबल वर्ज़न को सितंबर तक यूज़र्स के लिए लॉन्च किया जा सकता है।

यह अगस्त के शुरुआती महीने में भी आ सकता है या ऐसा भी संभव है कि यह सितंबर के बाद भी मिल सकता है। इसके अलावा यह भी संभव है कि Google अपने Google I / O डेवलपर सम्मेलन में भी Android 12 को लॉन्च कर सकता है या इसे लॉन्च करने और हरेक स्मार्टफोन में भेजने का एक रोडमैप सार्वजनिक कर सकता है।

इन फोन्स में अपडेट आने की संभावना

एंड्रॉइड 12 पाने वाले Google स्मार्टफोन्स में Pixel 3, Pixel 3 XL, Pixel 3a, Pixel 3a XL, Pixel 4, Pixel 4 XL, Pixel 4a, Pixel 4a 5G, और Pixel 5. Samsung Galaxy S21 और OnePlus 9 को इसी नए एंड्रॉयड 12 के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है।

एंड्रॉइड 12 में डबल-टैप जेस्चर, App Pairs सहित दिलचस्प विशेषताओं का एक ग्रुप दिए जाने की उम्मीद है- जो उपयोगकर्ताओं को एक साथ दो ऐप लॉन्च करने देगा, नया थीमिंग सिस्टम, one-handed mode, face-based auto-rotate feature, new notification UI, compatible media transcoding समेत कई फीचर्स इस अपडेट के साथ स्मार्टफोन में आ जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Android 12 has been rolled out by the developer for preview 1. The preview of the developers gives a glimpse of what the next Android update is going to look like. It is being told that Android 12 will come with many new features that will improve the entire Android experience on your phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X