Home
News

Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! Google ला रहा नया अपडेट; इन यूजर्स को मिलेगा

Android 16 Beta 4 Update: Google ने Android 16 का चौथा बीटा अपडेट जारी किया है। कंपनी मई में I/O 2025 में यूजर्स के लिए स्टेबल अपडेट की घोषणा करने की तैयारी में है, इसलिए ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि Google इस रिलीज के साथ Android 16 को लास्ट वर्जन दे रहा है।

Android 16 बीटा 4 अपडेट Google के अपने Pixel फोन और टैबलेट और उसके पार्टनर ब्रैंड के लिए उपलब्ध है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Android 16 beta 4 हुआ रोलआउट

Android 16 बीटा 4 में क्या नया?

अपडेट बिल्ड नंबर BP22.250325.007 के साथ आता है। ये यूजर्स और डेवलपर्स द्वारा रिपोर्ट की गए कई बग को ठीक करता है। इसमें दो जीरो-डे समस्याएं और अन्य जरूरी CVE शामिल हैं। इसके अलावा इसे अप्रैल सिक्योरिटी पैच के साथ पेश किया गया है।

इसमें लाइव अपडेट - रियल-टाइम नोटिफिकेशन जो खाने की डिलीवरी या कैब राइड जैसी चीजो के लिए लॉक स्क्रीन पर भी दिखाई देते हैं। यह Apple की लाइव एक्टिविटीज का Google का जवाब है।

बजट स्मार्टफोन के लिए क्लाउड कंपाइलेशन की सुविधा मिलेगी। यह फोन की सीमित प्रोसेसिंग पावर का उपयोग करने के बजाय यह Google Play Store को क्लाउड में ऐप इंस्टॉलेशन के कुछ हिस्सों को संभालने देता है, जिससे इंस्टॉलेशन तेज हो जाता है।

अपडेट एडेप्टिव रिफ्रेश रेट फीचर को भी बेहतर बनाता है ताकि ज्यादा ऐप स्क्रीन रिफ्रेश स्पीड को अपने आप एडजस्ट कर सकें, जिससे बैटरी की बचत होगी और चीजे सुचारू रहेंगी।

नया फोटो पिकर आपके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ऐप का हिस्सा जैसा लगेगा और अब एक सर्च बार के साथ आता है। Google ने एक नए वीडियो कोडेक (APV 422-10) के लिए सपोर्ट भी जोड़ा है, जो कम स्टोरेज का उपयोग करते हुए हाी-क्वालिटी वाला 8K वीडियो डिलीवर करता है।

अन्य फीचर में बैक बटन, UWB का उपयोग करके बेहतर डिवाइस ट्रैकिंग, थर्ड पार्टी के ऐप्स के लिए नए कैमरा कंट्रोल और डेवलपर्स के लिए स्पेशल टेक्स्ट फील्ड में AI का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन डिवाइस में मिलेगा Android 16

  • Android 16 बीटा 4 योग्य डिवाइस
  • Pixel 6, Pixel 6 Pro, Pixel 6a
  • Pixel 7, Pixel 7 Pro, Pixel 7a
  • Pixel 8, Pixel 8 Pro, Pixel 8a
  • Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL, Pixel 9 Pro Fold, Pixel 9a
  • Pixel Fold
  • Pixel टैबलेट

इन पिक्सेल डिवाइस के अलावा, Google ने घोषणा की है कि नवीनतम Android 16 बीटा OnePlus, iQOO, OPPO, Vivo, Realme, Xiaomi, Honor, Lenovo और Sharp जैसे ब्रांड के फ़ोन के लिए उपलब्ध होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Android 16 beta 4 update rolling out pixel phones check the details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X