खुशखबरी! आ गई Android 16 की रिलीज डेट, नए अपडेट के बाद बदल जाएंगे पुराने स्मार्टफोन
Android 16 Update: एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए ओएस को तमाम नए फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। अब इसकी रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी गई है। यह जानकारी MWC 2025 में बार्सिलोना में एक कंपनी अधिकारी द्वारा शेयर की गई है।
आमतौर, पर गूगल अपने नए Android OS अपडेट अगस्त में रिलीज करता है, लेकिन इस बार एंड्रॉइड 16 समय से पहले ही रिलीज हो सकता है।

बताया गया है कि गूगल ने ट्रंक स्टेबल डेवलपमेंट मॉडल अपनाया है, जो कि एक सॉफ्टवेयर ब्रांचिंग मॉडल है। इस मॉडल में डेवलपर्स लगातार छोटे-छोटे बदलाव करते हैं और उन्हें सिंगल शेयर्ड ब्रांच पर अपडेट करते रहते हैं।
Android 16 की रिलीज टाइमलाइन
गूगल ने केवल Android 16 का दूसरा डेवलपर बीटा जारी किया है, लेकिन अपडेट जून 2025 में रिलीज होने की राह पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 3 जून को एंड्रॉइ़ड 16 को AOSP में ट्रांसफर किया जा सकता है।
बग फिक्स और परफॉर्मेंस सुधार
हाल ही में गूगल ने एंड्रॉइड 16 Beta 2.1 अपडेट जारी किया है, जो खासतौर पर बग फिक्स और परफॉर्मेंस सुधार के लिए था। इस वर्जन में कोई नए फीचर्स तो नहीं थे, लेकिन इसने कनेक्टिविटी, सिस्टम स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर किया गया।
कुल मिलाकर, एंड्रॉइड 16 का अपडेट गूगल के लिए एक बड़ा कदम होने वाला है, जो पहले से अधिक स्टेबल और तेज OS एक्सपीरियंस देने की तैयारी कर रहा है।
एंड्रॉइड 16 के फीचर्स
प्राइवेसी और सिक्योरिटी- इस अपडेट में प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बेहतर करने के लिए नए फीचर्स दिए जाएंगे।
लाइव अपडेट्स- रीयल-टाइम में चल रही एक्टिविटीज के लिए नोटिफिकेशन मिलेंगे।
मल्टीटास्किंग- मल्टीटास्किंग पहले से काफी आसान हो जाएगी।
कैमरा- कैमरा ऐप के लिए भी कुछ भी फीचर्स जारी किए जा सकते हैं।
न्यू आइकन- कुछ ऐप आइकन का लुक भी बदल जाएगा।
ऑटोमैटिक टेक्स्ट सजेशन- इस अपडेट में ऑटोमैटिक टेक्स्ट सजेशन की सुविधा मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








