Home
News

Android 16 के टॉप 7 फीचर्स, जो बदल देंगे स्मार्टफोन चलाने का अंदाज

भले ही Android 16 की शुरुआत जून में हुई थी, लेकिन Google ने अभी एक और बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। यह अपडेट कई नए AI फीचर्स, कस्टमाइजेशन और सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास है। फिलहाल यह अपडेट Google Pixel डिवाइसेज के लिए रोलआउट हो रहा है।

अगर आपके पास किसी और ब्रांड का फोन है, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन 7 बड़े बदलावों के बारे में जो इस अपडेट को खास बनाते हैं।

Android 16: 7 धांसू फीचर्स बदल देंगे आपका फोन
Photo Credit:

1. AI पावर्ड नोटिफिकेशन समरी

अगर आप ढेर सारे मैसेज और नोटिफिकेशन से परेशान हो जाते हैं, तो यह फीचर आपके लिए है। iOS की तरह अब एंड्रॉयड भी AI का इस्तेमाल करके आपके लंबे मैसेज और ग्रुप चैट को समराइज कर देगा। यानी आपको पूरा पैराग्राफ पढ़ने की जरूरत नहीं, बस एक लाइन में समझ आ जाएगा कि बात क्या है।

2. नोटिफिकेशन ऑर्गनाइजेशन

अब आपके फोन में जरूरी और गैर-जरूरी नोटिफिकेशन अलग-अलग दिखेंगे।

High-Priority: मैसेज और कॉन्टैक्ट्स के नोटिफिकेशन सबसे ऊपर दिखेंगे।

Low-Priority: न्यूज और प्रमोशनल नोटिफिकेशन नीचे एक ग्रुप में दिखेंगे, जिन्हें आप बाद में देख सकते हैं या इग्नोर कर सकते हैं।

3. कस्टमाइजेशन और डार्क मोड

Android 16: 7 धांसू फीचर्स बदल देंगे आपका फोन
Photo Credit:

अब आप होम स्क्रीन के आइकन्स को बदल सकते हैं। साथ ही डार्क थीम को बेहतर किया गया है। अब यह उन ऐप्स को भी डार्क मोड में बदल देगा जो इसे सपोर्ट नहीं करते। इससे फोन की बैटरी लाइफ भी बेहतर होगी।

4. पैरेंटल कंट्रोल

पिक्सेल फोन्स की सेटिंग्स में अब एक नया पैरेंटल कंट्रोल सेक्शन जुड़ा है। इसे आप PIN से लॉक कर सकते हैं। इसके जरिए आप बच्चों का स्क्रीन टाइम सेट कर सकते हैं, सोने के समय फोन लॉक कर सकते हैं या किसी स्पेसिफिक ऐप को ब्लॉक कर सकते हैं।

5. कॉल रीजन

यह एक बहुत ही काम का फीचर है। अगर आप किसी को कॉल कर रहे हैं और वह बहुत जरूरी है, तो आप कॉल को Urgent मार्क कर सकते हैं। सामने वाले की स्क्रीन पर Urgent लिखा आएगा। अगर कॉल मिस हो जाती है, तो कॉल हिस्ट्री में भी यह Urgent ही दिखेगा।

6. सर्कल टू सर्च से स्कैम अलर्ट

फ्रॉड से बचने के लिए सर्कल टू सर्च में नया फीचर आया है। अगर आपको कोई मैसेज या वेबसाइट संदिग्ध लगती है, तो आप उसे सर्कल करें। AI आपको तुरंत बता देगा कि यह स्कैम हो सकता है या नहीं और आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

7. एक्सेसिबिलिटी में अपग्रेड

इस अपडेट में माउस का यूज करना आसान बनाया गया है। साथ ही Guided Frame अब Gemini AI की मदद से कैमरा व्यू को बोलकर समझाएगा, जो कम दृष्टि वाले लोगों के लिए बहुत मददगार होगा। इसके अलावा हियरिंग एड्स के लिए फास्ट पेयर की सुविधा दी गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X