गूगल Playstore पर अभी फ्री मिल रहे हैं ये पेड Games ऐप
अगर आप एंड्रॉइड यूजर हैं, और अपने मोबाइल पर गेम खेलना पसंद करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। गूगल प्लेस्टोर पर कुछ शानदार प्रीमियम गेम ऐप्स फ्री मिल रहे हैं। अब आप बोरिंग मोबाइल ऐप्स की जगह इन शानदार गेम्स का मजा ले सकते हैं। हालांकि ये ऐप्स सिर्फ लिमिटेड पीरियड के लिए ही फ्री हैं यानी अगर आप इन एप्स को अभी डाउनलोड करेंगे, तभी आप इन्हें फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। वैसे इन प्रीमियम गेम्स को खेलने के लिए आपको इन ऐप्स को खरीदना होता है। आइए जानते हैं, इस लिस्ट में कौन-कौन से गेम्स शामिल हैं।

Hitman Sniper-
यह गेम बेस्ट प्रीमियम गेम में है, जो गेमर्स के बीच काफी पॉपुलर है। सकते हैं। इस गेम को Square Enix Montreal ने डेवलप किया है। इस गेम में 10 टारगेट दिए गए हैं, जिन्हें पूरा करके मिशन तक पहुंचना होता है। इस गेम को आप इस समय फ्री में डाउनलोड कर 16 नवंबर तक फ्री में खेल सकते हैं।
Collect or Die-
अगर आप गेमर हैं या कभी गेम खेलना पसंद करते हैं, तो ये गेम के बारे में आप जानते होंगे। इस गेम में रेड्डॉल स्टिकमैन का कॉइन कलेक्ट करने का टास्क होता है। इस गेम को 15 नवंबर तक फ्री में खेला सकता है।
Linia-
अगर आप पजल गेम खेलना पसंद करते हैं, तो ये गेम आपको जरूर पसंद आएगा। ये एक पॉपुलर पज़ल गेम है। अगर आप fruit ninja गेम के बारे में जानते हैं, तो ये काफी कुछ वैसा ही है। ये गेम 19 नवंबर तक फ्री डाउनलोड के लिए अवेलेबल है।
Dungeon Defense-
यह गेम बेस्ट गेम में से एक है। इसे 4.8 की रेटिंग दी गई है। करीब 21,000 लोगों ने इस गेम को 5 स्टार दिए है। इस गेम को यूज़र्स 16 नवंबर तक फ्री में खेल सकते हैं।
The Ball Reach-
ये एक बॉल बैलेंस गेम है। इसमें बॉल को कंट्रोल कर हर मुश्किल रास्ते से गुज़रना होता है। ये गेम 16 नवंबर तक यूज़र्स के लिए फ्री में अवेलेबल है।
Planetarix-
यह दिमाग को ट्रेनिंग देने वाला गेम है। इसमें लेवल जीतने के लिए प्लेयर को 2 आईटम को मैच करना होता है। इस गेम को यूज़र्स 17 नवंबर तक फ्री में खेल सकते हैं।
Zombie Raid: Survival-
अगर आप जॉम्बी मूवी और गेम पसंद करते हैं, तो ये मोबाइल गेम आपको जरूर पसंद आएगा। इस गेम में मिशन पूरा करने के लिए ज़ॉम्बी को मारने के लिए अलग-अलग तरह की गन दी जाती है। 19 नवंबर तक फ्री में इस गेम का मजा ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications