आने वाला है एंड्रायड 'M', जानिए इसके कुछ फीचरों के बारे में
गूगल जल्द अपना नया ओएस एम लांच करने वाला है, उम्मीद है कुछ दिनों में शुरु होने वाली डेवलपर कॉन्फेंस में नोकिया एंड्रायड एम लांच कर सकता है।
हालाकि इसमें दिए गए फीचरों के बारे में सिर्फ क्यास ही लगाए जा रहे हैं, असल में कौन से फीचर एम में होंगे ये तो लांच होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन उससे पहले आइए नजर डालतें हैं एंड्रायड एम में दिए गए कुछ ऐसे फीचरों पर जो इसमें दिए जा सकते हैं।
गूगल नए एम में ज्यादा बेहतर बैटरी परफर्मेंस के साथ लोकेशन बेस सर्च को भी इंप्रूव करेगा साथ ही ये फोन में होने किए जाने वाले काम के अनुसार रैम यूज को एडजस्ट भी करेगा। स्मार्टफोन का प्रयोग जितनी तेजी से बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से इसमें सेंध लगाने वाले हैकरों की तादाद भी बढ़ रही है, हालाकि गूगल ने अपने सबसे लेटेस्ट ओएस में फाइंड माय फोन, किल स्विच का फीचर दे रखा है मगर गूगल अपने नए एम ओएस में इससे ज्यादा सुरक्षा के दूसरे फीचर दे सकता है जैसे एक लॉगइन से आप फोन में एप्स इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा हो सकता है इसमें फिंगर प्रिंट सेंसर का फीचर भी जोड़ा जाए। एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप में स्मार्टहोम जैसे कुछ फीचर दिए गए हैं जिसे एम ओएस में और इंप्रूव किया गया है साथ नेस्ट जैसी थर्ड पार्टी कंपनियों से भी करार किया गया है। खबरे आ रहीं हैं एपल स्मार्टवॉच की 1 मिलियन वॉच शिप की जा चुकी हैं, गूगल इससे निपटने के लिए एंड्रायड एम में स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन के अलावा कई दूसरी डिवाइस के साथ सपोर्ट भी दिया गया है।
Battery
Security
Smart home
Android Wear


Click it and Unblock the Notifications








